{"_id":"6984ad64631074ffd80774d0","slug":"narmadapuram-news-the-priest-s-blood-soaked-body-was-found-in-the-temple-he-was-murdered-by-stoning-his-head-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narmadapuram News: मंदिर में पड़ा था पुजारी का खून से लथपथ शव, सिर पर पत्थर मार-मारकर की गई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narmadapuram News: मंदिर में पड़ा था पुजारी का खून से लथपथ शव, सिर पर पत्थर मार-मारकर की गई हत्या
Thu, 05 Feb 2026 08:17 PM IST
नर्मदापुरम ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 08:17 PM IST
सार
नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में पुजारी शिवशंकर तिवारी की अज्ञात हमलावरों ने पत्थर मारकर हत्या कर दी। खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस, एफएसएल टीम जांच में जुटी है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Crime news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी से एक खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे चिल्लौद रोड स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में अचानक हड़कंप मच गया, जब लोगों ने मंदिर परिसर में पुजारी शिवशंकर तिवारी का खून से लथपथ शव देखा। 45 वर्षीय तिवारी, जो ग्राम मनकवाड़ा, थाना बनखेड़ी के निवासी थे, पर अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से पत्थर मारकर हमला किया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुजारी के सिर पर कई बार चोट के निशान थे, जिससे यह घटना और भी भयावह लग रही है। खबर फैलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालु और ग्रामीण जमा हो गए, लेकिन पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में लिया और जांच शुरू की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय चिकित्सालय भेज दिया है। इसके साथ ही FSL टीम भी मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर से हर तरह के साक्ष्य जुटाने में जुट गई। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संभावितो से पूछताछ जारी है।
ये भी पढ़ें- भोपाल में फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के विरोध में प्रदर्शन, सड़क पर उतरा ब्राह्मण समाज; रोक लगाने की मांग
विज्ञापन
एसडीओपी पिपरिया मोहित यादव ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला पत्थर से मार-मारकर की गई हत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि मृतक के शरीर पर चोटों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हत्या का वास्तविक कारण पता चल पाएगा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर हुई यह बेरहमी से हत्या पूरे बनखेड़ी और आसपास के इलाके में डर और सनसनी फैलाने वाली घटना बन गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या का कारण क्या था और हमलावर कौन हैं। पुलिस पूरी गुत्थी सुलझाने के लिए जांच तेज कर दी।