फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram News ›   Satta Ka Sangram: Election chariot of Amar Ujala on all seats in Hoshangabad Lok Sabha

Satta Ka Sangram: होशंगाबाद के सेठानी घाट पर सत्ता का संग्राम, रोजगार और नर्मदा जल साफ नहीं होना बड़ा मुद्दा

Wed, 10 Apr 2024 09:38 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नर्मदापुरम
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नर्मदापुरम Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 10 Apr 2024 09:38 AM IST
सार

अमर उजाला के विशेष कार्यक्रम सत्ता का संग्राम रथ बुधवार सुबह होशंगाबाद (नर्मदापुरम) पहुंचा। सुबह-सुबह लोगों से चर्चा कर सियासी मिजाज को परखा। सेठानी घाट में अमर उजाला के चुनावी कार्यक्रम से कई लोग जुड़े और खुलकर मुद्दों पर अपनी राय रखी। 

विज्ञापन
Satta Ka Sangram: Election chariot of Amar Ujala on all seats in Hoshangabad Lok Sabha
होशंगाबाद के सेठानी घाट पर सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कभी होशंगाबाद के नाम से पहचाना जाने वाला नर्मदापुरम मप्र का पुराना शहर है। यहां का सियासी मिजाज भी अलग है। नर्मदा की गोद में बसे इस शहर का सेठानी घाट प्रसिद्ध है। इस जिले में पचमढ़ी, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व भी खासे महत्व रखते हैं। होशंगाबाद लोकसभा सीट में आठ विधानसभा क्षेत्र नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा, गाडरवारा, सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, सुहागपुर, पिपरिया और उदयपुरा आते हैं। सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा से दर्शन सिंह चौधरी मैदान में हैं तो कांग्रेस ने संजय शर्मा पर दांव लगाया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


अमर उजाला के विशेष कार्यक्रम सत्ता का संग्राम रथ बुधवार सुबह होशंगाबाद (नर्मदापुरम) पहुंचा। सुबह-सुबह लोगों से चर्चा कर सियासी मिजाज को परखा। सेठानी घाट में अमर उजाला के चुनावी कार्यक्रम से कई लोग जुड़े और खुलकर मुद्दों पर अपनी राय रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां नर्मदा तट सेठानी घाट पर स्नान करने पहुंचे लोगों से सुबह की चर्चा की। यहां राजेश सिंह राठौर कहते हैं बीते दस सालों से भाजपा की सरकार है। रोजगार का वादा किया था। अभी महंगाई चरम पर है। रोजगार नहीं मिल सका है। किसानों की फसल भी उचित मूल्य भी नहीं मिल रहे हैं। नर्मदा में नाले का पानी मिलता है। हर बार नेता इसे लेकर वादा तो करते हैं, पर कोई काम नहीं हो रहा है। ये हमारी आस्था से खिलवाड़ है। सबसे बड़ी समस्या रोजगार ही है। कुल मिलाकर सभी हताश हैं, धर्म की आड़ लेकर ये फिर से सत्ता में आना चाहते हैं। हमें तो लगता है ईवीएम में छेड़छाड़ होती है। क्योंकि धरातल पर लगता है कि भाजपा हार रही है, पर परिणाम उलट होते हैं। 

मुकेश तिवारी कहते हैं कि हमारे भाई राजेश अच्छे प्रवचन कर सकते हैं, जैसे स्क्रिप्ट रटकर आए हैं। यदि इन्होंने ये आरोप लगाए तो विधानसभा में 163 सीट नहीं आती। हमारे सांसद लगातार जीत रहे हैं, नीचे से ऊपर तक भाजपा आ रही है, उसके पीछे विकास ही है। देश में नंबर वन यहां से गेहूं उत्पादन हो रहा है। पहले की कांग्रेस सरकार के दौरान पहले लाइट नहीं होती थी। पढ़ाई नहीं हो पा रही थी। रात में लोग निकल नहीं पाते थे। कई जगह सड़कें बन रही हैं, काम चल रहा है। यहां उद्योग धंधे तकनीकी वजह से नहीं आते। नर्मदा जल पहले से काफी साफ हुआ है, उसके लिए पीएचक्यू की मशीन लगी है,वहां जांच सकते हैं। कई कॉलेज आए हैं, जिला अस्पताल आधुनिक बन रहा है। फ्लायओवर बन रहा है। विकास हुआ है। 


अनिल पांडे का कहना है कि ये चुनाव राष्ट्रीय स्तर का चुनाव है। इंडी गठबंधन के पास कोई बड़ा चेहरा है। मोदीजी ने देश में सफाई की जागरूकता फैलाई है। देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर तक चमकाया है। ये एक गर्व की बात है। विकास भी हो रहा है। पहले की स्थिति और अब की स्थिति से इसका पता चलता है। गरीबों के लिए राशन, पढ़े-लिखे को रोजगार मिल रहा है। किसानों की चिंता की जा रही है। केंद्र और राज्य मदद कर रही है। बिना ब्याज लोन मिल रहा है। समस्या हल होने की कोशिश हो रही है। उदाहरण के लिए अयोध्या में राम मंदिर, उज्जैन में महाकाल लोक जैसे विकास से लोगों को भी कहीं न कहीं रोजगार मिल रहा है। विकास हो रहा है। 

दिनेश परदेशी का कहना है कि आम जनता पार्टी वोट डालती है तो सरकार बनती है। 2014 के बाद स्थिति बदला है। वंदे भारत मिली है। राममंदिर मिला है। होशंगाबाद में दो फैक्टरियां खुली हैं। स्थानीय युवाओं को रोजगार मिला है। विकास तो हो रहा हैं। हंसराज का कहना है कि बदलाव तो हो रहा है। काम के आधार पर इस बार वोट मिल रहे हैं। मध्य प्रदेश को कृषि के मामले में अवॉर्ड मिला है। हमारा होशंगाबाद भी इसमें भूमिका निभा रहा है। युवाओं को उद्यम के लिए लोन मिल रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed