फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram News ›   Satta Ka Sangram political discussion in hoshangabad Chunavi Rath

Satta Ka Sangram: 'एक तरफ गरीब का बेटा, दूसरी तरफ रेत माफिया,' बीजेपी-कांग्रेस के लोग एक दूसरे पर जमकर बरसे

Wed, 10 Apr 2024 05:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 Apr 2024 05:50 PM IST
सार

Satta Ka Sangram In Hoshangabad: अमर उजाला के विशेष कार्यक्रम सत्ता का संग्राम रथ बुधवार को होशंगाबाद (नर्मदापुरम) पहुंचा। यहां शाम को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा की गई।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram political discussion in hoshangabad Chunavi Rath
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला के विशेष कार्यक्रम सत्ता का संग्राम रथ बुधवार को होशंगाबाद पहुंचा। मध्यप्रदेश की राजधानी में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एक-दूसरे से मुद्दों को लेकर भिड़े। भाजपा ने दावा किया कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। बता दें कि होशंगाबाद बीजेपी का गढ़ कहा जाता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बीजेपी नेता रामनरेश सिंह चौहान ने कहा, बीजेपी सरकार आने के बाद और मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भारत पूरे विश्व में नंबर वन बनकर उभरेगा। एक तरफ गरीब का बेटा चुनाव लड़ रहा है और दूसरी तरफ रेत माफिया, जो पैसे के दम पर चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी किसानों के लिए लड़ाई लड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश शर्मा ने बताया, होशंगाबाद सीट पर बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया है। बीजेपी ने अड़ीबाजी की है। होशंगाबाद कृषि प्रधान जिला है, जब पूरे देश के किसान आंदोलन कर रहे थे, तब बीजेपी किसानों के रास्ते में कीले ठोक रही थी। बीजेपी ने देश में झूठ का आंडबर फैला रखा है। मीडिया अपने हाथ में लेकर सभी को डूबो दिया है। बीजेपी ने अगर सही में काम किया है तो 20 करोड़ रोजगार का हिसाब दे।

राजनीतिक चर्चा के दौरान भगवान राम पर भी गर्मागर्म बहस हुई। बीजेपी विकास के नाम पर वोट मांग रही है। किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर पैसा मिलता है। किसानों की आय बढ़ी है। ग्रामीण परिवेश में जीवन स्तर सुधरा है। जहां कभी बिजली नहीं होती थी, वहां हमेशा बिजली रहती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed