{"_id":"69f0acc025d0e1e9b50e7636","slug":"neemuch-minor-s-abduction-sparks-unrest-in-tatiyakhedi-stone-pelting-erupts-hut-torched-panic-in-village-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemuch News: नाबालिग के अपहरण पर सुलग उठा टाटियाखेड़ी, जमकर बरसे पत्थर, झोपड़ी फूंकी, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch News: नाबालिग के अपहरण पर सुलग उठा टाटियाखेड़ी, जमकर बरसे पत्थर, झोपड़ी फूंकी, गांव में मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: नीमच ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार
नीमच में नाबालिग लड़की के लापता होने से उपजा विवाद बवाल में बदल गया, जहां टाटियाखेड़ी गांव में जमकर पत्थरबाजी और आगजनी हुई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई।
नाबालिग के अपहरण पर मचा बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के नीमच सिटी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग के अपहरण के मामले ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया। ठीकरिया गांव से लड़की के गायब होने के बाद उपजा तनाव दोपहर में टाटियाखेड़ी गांव में उस वक्त फूट पड़ा, जब गुस्साए लोगों ने जमकर पथराव किया और एक झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार ठीकरिया गांव निवासी 16 साल 9 महीने की नाबालिग लड़की 19 अप्रैल की रात संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि जोरावरपुरा निवासी पिंटू गरासिया (पिता मोहन बंजारा) उसे भगा ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मामले में टाटियाखेड़ी निवासी गुड्डा चावड़ा ने परिजनों को आश्वासन दिया था कि वह एक सप्ताह के भीतर लड़की को ढूंढकर सुपुर्द कर देगा, लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित पक्ष का सब्र टूट गया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे टाटियाखेड़ी गांव में अचानक स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई और एक झोपड़ी में आग लगा दी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
ये भी पढ़ें: Bhopal News: गुटबाजी में युवक पर छुरी से हमला, विरोधी से नजदीकी बनी वजह; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। एक तरफ लड़की पक्ष का कहना है कि वे टाटियाखेड़ी गांव की सीमा में घुसे तक नहीं और उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। वहीं टाटियाखेड़ी के गुड्डा बंजारा का आरोप है कि मोहन और भूरालाल बंजारा ने गांव में आकर तोड़फोड़ की और झोपड़ी में आग लगाई।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही जवासा चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक असलम पठान मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। पठान ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और दोनों पक्षों को समझाइश दी जा रही है। साथ ही नाबालिग की तलाश जारी है।
