{"_id":"6787cf22b4eea5a563067e7b","slug":"complaint-against-neemach-adm-adm-accused-of-making-reels-while-sitting-in-office-neemuch-news-c-1-1-noi1351-2524967-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemuch News: नीमच एडीएम लक्ष्मी गामड़ की शिकायत, कार्यालय में बैठकर रील बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch News: नीमच एडीएम लक्ष्मी गामड़ की शिकायत, कार्यालय में बैठकर रील बनाने का आरोप
Thu, 16 Jan 2025 10:35 AM IST
नीमच ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: नीमच ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:35 AM IST
सार
नीमच एडीएम लक्ष्मी गामड़ सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य माध्यमों पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह पहले भी सोशल मीडिया पर रील डालने और बनाने को लेकर विवादों में आ चुकी हैं।
विज्ञापन
नीमच एडीएम लक्ष्मी गामड़
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीमच के एक एडवोकेट ने एडीएम लक्ष्मी गामड़ की शिकायत की है। एडवोकेट ने आरोप लगाया है कि एडीएम सरकारी कार्यालय में बैठकर रील बनाती हैं, जबकि बाहर एडवोकेट और जनता सुनवाई के लिए परेशान होते हैं। लेकिन, उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। शिकायतकर्ता एडवोकेट ने एडीएम को पद से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से की शिकायत
शिकायतकर्ता एडवोकेट दर्शन शर्मा ने बताया कि उन्होंने नीमच एडीएम लक्ष्मी गामड़ की शिकायत देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से की है। शिकायत में उन्होंने एडीएम लक्ष्मी गामड़ को पद से हटाने की मांग की है। एडवोकेट दर्शन शर्मा ने कहा कि एक तरफ एडीएम कार्यालय और न्यायालय में जनता और एडवोकेट परेशान होते हैं, वहीं दूसरी तरफ नीमच एडीएम लक्ष्मी गामड़ सरकारी कार्यालय में रील बनाती हैं। वह सरकारी काम करने से बचती हैं। ऐसे अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में एडीएम लक्ष्मी गामड़ ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
पूर्व में रील के चक्कर में विवादों में रहीं नीमच एडीएम
नीमच एडीएम सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य माध्यमों पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह पूर्व में भी सोशल मीडिया पर रील डालने और बनाने को लेकर विवादों में आ चुकी हैं। नीमच में पदस्थापना के दौरान ही एडीएम लक्ष्मी गामड़ ने अपने बंगले पर पुलिसकर्मी और होमगार्ड के जवानों से खटिया बुनवाई और इसकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। इसके कारण वह काफी ट्रोल हुई थीं और विवादों में आ गई थीं।
