MP News: कर्नाटक से नीमच लौट रहे चार भाइयों की मौत, जिस ट्राले में लिफ्ट ली उसी में लोड सामान ने ले ली जान
चारों भाई ट्रेलर के पीछे वाले हिस्से में लेट गए। यात्रा के दौरान ट्रेलर का सामान बांधने वाला बेल्ट टूट गया, जिससे लोहे का भारी सामान युवकों पर गिर गया। हादसे में चारों युवकों की मौके पर मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक से कंबल बेचकर घर लौट रहे चार युवकों की ट्राले में रखे समान के नीचे दबाने से मौत हो गई। चारों युवक बंजारा समाज के थे जो रिश्ते में भाई लगते थे। हादसे के पहले चारों युवकों ने घर लौटने की खुशी में वीडियो भी बनाया था।
नीमच जिले के ग्राम खड़ावदा निवासी दीवान बंजारा उम्र 28 वर्ष, निर्मल बंजारा उम्र 19 वर्ष, विजय बंजारा उम्र 19 वर्ष तथा विक्रम बंजारा उम्र 18 वर्ष जो कि आपस में रिश्ते के भाई थे। कंबल बेचने के लिए अक्तूबर 2024 में कर्नाटक गए थे। तीन महीने बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने नीमच जा रहे एक ट्रेलर से लिफ्ट ली। युवकों ने अपनी बाइक और सामान ट्रेलर में रख लिया। खुद ट्रेलर के पिछले हिस्से में बिस्तर लगाकर लेट गए। तभी महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर और तुकी नगर के बीच जंगल से गुजरते वक्त सोमवार रात 11 से 12 बजे के बीच ट्रेलर में सामान को बांधने वाला बेल्ट टूट गया। लोहे का भारी सामान युवकों पर गिर गया। इसके नीचे दबने से चारों की मौके पर ही मौत हो गई। चारों युवकों का एक अन्य साथी अनिल पिता पप्पू लाल ड्राइवर के साथ केबिन में बैठा था। इसी वजह से उसकी जान बच गई।
हादसे के कुछ देर पहले बनाया था वीडियो
अनिल ने बताया कि तीन महीने बाद हम कर्नाटक से कंबल का व्यापार कर वापस अपने घर की ओर बाइक से लौट रहे थे। रस्ते में हमने ट्रक वाले से लिफ्ट लेकर घर लौट रहे थे। क्या पता था ऐसा दर्दनाक हादसा हो जाएगा। युवकों के परिजनों और ग्रामीणों को जब हादसे की जानकारी मिली तो गांव में शोक की लहर फैल गई। जानकारी मिलते ही परिजन संभाजी नगर के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद सभी के शव खड़ावदा गांव लाए जाएंगे। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ट्रक में सवार चारों युवकों ने तीन माह बाद घर लौटने की खुशी में वीडियो बनाया था। इसमें वे डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
