सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch News ›   MP News: In this district of MP, the Sarpanch gave the post of Sarpanch on contract

MP News: एमपी के इस जिले में सरपंच ने ठेके पर दे दिया खुद का पद, 500 रुपए के स्टाम्प पर एग्रीमेंट भी कराया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
सार

नीमच जिले की ग्राम पंचायत दांता की सरपंच कैलाशीबाई ने सरपंच पद के कार्य 500 रुपए के स्टाम्प पर अनुबंध कर गांव के ही सुरेश को ठेके पर सौंप दिए। मामला उजागर होने पर प्रशासन ने सरपंच को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और नोटिस जारी किया गया है।

MP News: In this district of MP, the Sarpanch gave the post of Sarpanch on contract
घूंघट में सरपंची ठेके पर देने वाली सरपंच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के नीमच जिले में पंचायती राज व्यवस्था में गजब एवं हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जिले की मनासा तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दांता की महिला सरपंच ने गांव के ही एक व्यक्ति को सरपंची (पद) ठेके पर दे दिया। 500 रुपए के स्टाम्प पर बकायदा सरपंच और संबंधित व्यक्ति के बीच एग्रीमेंट भी हुआ। एग्रीमेंट की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हडकंप मच गया है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में सरपंच कैलाशीबाई को पद से पृथक करने का नोटिस जारी कर दिया है। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के समक्ष पेश होने की तारीख 8 फरवरी 2025 नियत कर दी है।
Trending Videos


ग्राम पंचायत दांता की सरपंच कैलाशीबाई पति जगदीश कच्छावा (बंजारा) ने पंचायत में होने वाले निर्माण कार्यों से लेकर अन्य कार्यों की बागडोर गांव के ही एक सुरेश पिता मांगीलाल के बीच 24 जनवरी 2025 को आपसी अनुबंध लिखा गया। अनुबंध में प्रथम पक्ष सरपंच कैलाशीबाई बनी और द्वितीय पक्ष सुरेश बना। इसमें स्पष्ट लिखा गया कि ग्राम पंचायत दांता के सरपंच के समस्त कार्य अथवा मनेरगा, प्रधानमत्री आवास, वाटरशेड इत्यादि जो भी कार्य शासन के अंतर्गत होते हैं, वह समस्त कार्य आज दिनांक के बाद से ही सरपंच के स्थान पर सुरेश करेंगे। जब तक सरपंच पद पर कैलाशीबाई बनी रहेंगी, तब तक सुरेश काम करेगा। बीच में किसी भी प्रकार का दखल सरपंच का नहीं रहेगा, जहां पर भी सरपंच के हस्ताक्षर की आवश्यकता होगी, तब कैलाश की सहमती से ही सरपंच हस्ताक्षर करेगी। इस अनुबंध में बकायदा दो गवाह सद्दाराम और मन्नालाल गवाह है। अगर दोनों पक्ष में से कोई इस अनुबंध का पालन नहीं करेगा जो भी हजा—खर्चा होगा, दोषी पक्ष से चार गुना वसूला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सरपंच पद ठेके पद देने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन के भी कान खड़े हो गए हैं। सरपंच के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है। पद से पृथक करने की शुरुआत प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

आखिर कौन है ठेके पर लेने वाला व्यक्ति
पंचायत को ठेके पर लेने वाला सुरेश ग्राम पंचायत में ही होने वाले निर्माण कार्यों का ठेका लेना वाला व्यक्ति है। उसके नाम का अनुबंध सामने आने के बाद सच में पंचायत को ठेके पर देने की बात पर बल मिलता है। इधर मामला उजागर होने के बाद सरपंच और संबंधित व्यक्ति भूमिगत हो गए हैं। हमारी टीम गांव पहुंची और पंचायत में कोई नहीं मिला। सरपंच के पति जगदीश ने इतना जवाब दिया कि ऐसा कोई अनुबंध हमने नहीं किया है।

नोटिस जारी किया है
सरपंच पद के सारे काम किए जाने का किसी दूसरे व्यक्ति के नाम अनुबंध करने का मामला सामने आया है, जांच शुरू कर दी है। अगर सही पाया जाता है तो सरपंच को पद से पृथक कर दिया जाएगा। 
-अमन वैष्णव, सीईओ, जिला पंचायत नीमच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed