{"_id":"67c5276fd6933d76cc093a90","slug":"neemuch-news-doda-chura-smuggling-in-ambulance-with-sky-light-and-hooter-2-91-quintal-seized-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemuch News: आसमानी बत्ती और हूटर लगाकर एंबुलेंस में डोडा चूरा तस्करी, 2.91 क्विंवटल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch News: आसमानी बत्ती और हूटर लगाकर एंबुलेंस में डोडा चूरा तस्करी, 2.91 क्विंवटल जब्त
Mon, 03 Mar 2025 09:22 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 03 Mar 2025 09:22 AM IST
सार
Doda Chura Smuggling: आसमानी बत्ती और हूटर लगाकर एंबुलेंस में डोडा चूरा की तस्करी की जा रही थी। कंजार्डा चौकी पुलिस ने 2.91 क्विंवटल डोडा चूरा पकड़ा है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीमच जिले में पुलिस से बचने के लिए मादक माफिया कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। लेकिन मजबूत मुखबिर तंत्र के चलते उनकी नई-नई तरकीबों का भंड़ाफोड़ हो रहा है। मनासा थाने की कंजार्डा चौकी ने आसमानी रंग की बत्ती और दो हूटर लगी एंबुलेंस की तलाशी ली तो प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ 2.91 क्विंवटल डोडा चूरा मिला। पुलिस ने मौके से राजस्थान के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
कंजार्डा चौकी प्रभारी निलेश सोलंकी ने पडदा सुण्डी तरफ से रावतपुरा कंजार्डा डिकैन होकर राजस्थान तरफ जाने वाले रास्ते पर नाकेबंदी की तो एंबुलेंस लिखी हुई टवेरा कार क्रमांक आरजे-01 पीए-4534 को रोका। कार को अजय उर्फ बबलू पिता घनश्याम खटीक निवासी केकड़ी (राजस्थान) चला रहा था और साइड में कल्याणमल पिता किशन गुर्जर निवासी सौकलिया अजमेर (राजस्थान) बैठा हुआ था। एंबुलेंस कार की पीछे फाटक खोलकर देखा तो अंदर सीटें नहीं होकर सीटों के स्थान पर काले और पीले रंग के कट्टे भरे हुए दिखे।
विज्ञापन
बता दें कि कुल 12 कट्टों में भरे हुए डोडा चूरा का वजन करवाया गया तो दो क्विंटल 91 ग्राम डोडा चूरा पाया गया। इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है। दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मनासा थाना प्रभारी शिव रघुवंशी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पुलिस से बचने के लिए टवेरा कार को एंबुलेंस का रूप दिया गया।ताकी टोल नाके से लेकर अन्य जगह पर कोई रोके न और हूटर बजाने पर एंबुलेंस को लोग रास्ता दे दें। दोनों तस्करों से डोडा चूरा के स्रोत के बारे में पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
