{"_id":"67cc101c852700349a0d2eaa","slug":"women-s-day-hundreds-of-women-made-self-reliant-neemuch-sarpanch-dilkhush-patidar-honored-in-delhi-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Women's Day: सैकड़ों महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, नीमच की सरपंच दिलखुश पाटीदार दिल्ली में हुईं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Women's Day: सैकड़ों महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, नीमच की सरपंच दिलखुश पाटीदार दिल्ली में हुईं सम्मानित
Sat, 08 Mar 2025 03:08 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 08 Mar 2025 03:08 PM IST
सार
International Women’s Day 2025: मध्यप्रदेश में नीमच जिले की सरपंच दिलखुश पाटीदार को दिल्ली में सम्मानित किया गया है। सरपंच पाटीदार ने सैकड़ों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है।
विज्ञापन
सरपंच दिलखुश पाटीदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश सरकार ने पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण दिया है। नीमच जिले में 230 पंचायतों में 50 फीसदी पंचायतों में महिलाएं सरपंच हैं। जिले की ग्राम पंचायत जन्नौद की महिला सरपंच दिलखुश ने ग्राम पंचायत की सैकड़ों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है।
विज्ञापन
बता दें कि ग्राम पंचायत में कोई महिला सिलाई मशीन का काम कर रही है तो कोई महिलाएं ब्यूटी पार्लर का संचालन कर घर का खर्च निकाल रही है। साल 2022 में सरपंच बनते ही दिलखुश अहिरवार ने महिलाओं को खुद के पैर पर खड़े होने की ट्रेनिंग शुरू की। ब्यूटी पार्लर, मेहंदी और सिलाई मशीन इत्यादि 15-15 दिवस के प्रशिक्षण दिए। तीन साल के दौरान 200 से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बना चुकी हैं।
विज्ञापन
महिलाओं ने घर-घर में रोजगार स्थापित कर लिए हैं। इससे उनके घर खर्च में मदद मिल रही है। वहीं, समाज में सम्मान की दृष्टि से भी देखा जाता है। मध्यप्रदेश में सम्मान के लिए आठ महिला सरपंचों का दिल्ली में सम्मान के लिए चयन हुआ था। इसमें जन्नोद ग्राम पंचायत की सरपंच दिलखुश शामिल थी। पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार ने राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले विज्ञान भवन, नई दिल्ली में चार मार्च को सरपंच दिलखुश का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
मनासा विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने बताया कि नीमच के लिए गौरव की बात है। मध्यप्रदेश की हजारों ग्राम पंचायतों में से नीमच की महिला सरपंच का चयन हुआ है। दिलखुश अहिरवार ने अपने कार्यकाल में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए समय-समय पर विभिन्न शिविरों का आयोजन कर उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। उनका यह योगदान समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला है।
