फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Omkareshwar: Young son drowns in Narmada river in front of parents, Rajasthan devotee drowns at Gomukh Ghat

Omkareshwar: माता-पिता के सामने नर्मदा में समाया जवान बेटा, गोमुख घाट पर राजस्थान के श्रद्धालु की डूबने से मौत

Wed, 15 Jul 2026 04:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 15 Jul 2026 04:15 PM IST
सार

ओंकारेश्वर के गोमुख घाट पर नर्मदा स्नान के दौरान राजस्थान निवासी 28 वर्षीय महावीर कुमार गहरे पानी में डूब गए, जबकि उनके साथी को नाविकों ने बचा लिया। एसडीईआरएफ और गोताखोरों ने शव बरामद किया। घटना के बाद परिजनों का विलाप देख माहौल गमगीन हो गया। सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठे।

विज्ञापन
Omkareshwar: Young son drowns in Narmada river in front of parents, Rajasthan devotee drowns at Gomukh Ghat
ओंकारेश्वर के गौमुख घाट पर युवक डूब गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नर्मदा तट पर बुधवार को एक ऐसा हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसने घाट पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं। राजस्थान के सालासर निवासी महावीर कुमार (28) अपने माता-पिता, पत्नी और साथियों के साथ भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन एवं नर्मदा स्नान के लिए आए थे। गोमुख घाट पर स्नान के दौरान महावीर कुमार और उनके साथी सियाराम गहरे पानी में चले गए। दोनों को डूबता देख घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय नाविक लक्ष्मण वर्मा और दिलीप जुलवारिया ने नाव लेकर नदी में छलांग लगाई और सियाराम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन महावीर कुमार तब तक गहरे पानी में समा चुके थे।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मांधाता थाना पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद महावीर कुमार का शव नदी से बाहर निकाला गया। जैसे ही शव घाट पर लाया गया, वहां का दृश्य अत्यंत मार्मिक हो गया। माता-पिता और पत्नी का करुण विलाप सुनकर घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं की आंखें भी भर आईं। परिजन बार-बार उन्हें उठाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम ने पेट पर पिस्टल सटाकर मारी गोली, चार पर हत्या के प्रयास का केस
विज्ञापन
विज्ञापन


मांधाता थाना के एएसआई मनोज सिटोले ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों से चर्चा के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे ने एक बार फिर ओंकारेश्वर की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। पिछले कुछ समय से नर्मदा के विभिन्न घाटों पर डूबने की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। श्रद्धालुओं का कहना है कि देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंग और तीर्थस्थल होने के बावजूद कई घाटों पर पर्याप्त लाइफ जैकेट, प्रशिक्षित लाइफगार्ड, चेतावनी संकेत, सुरक्षा बैरिकेड और त्वरित रेस्क्यू व्यवस्था का अभाव दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed