फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rain turns fatal: Wall of a mud house collapses; woman dies after being buried under the debris.

बारिश बनी काल: कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबने से महिला की मौत; आधे घंटे बाद निकाला शव

Sun, 16 Aug 2026 12:41 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2026 12:41 PM IST
सार

दमोह के सतपारा गांव में बारिश के दौरान कच्चे मकान का छज्जा और दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से 56 वर्षीय अनुसुइया बाई की मौत हो गई। ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाला। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया।

विज्ञापन
Rain turns fatal: Wall of a mud house collapses; woman dies after being buried under the debris.
दमोह में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के सतपारा गांव में शनिवार दोपहर बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिरने से मलबे में दबकर 56 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सतपारा निवासी अनुसुइया बाई पति भागीरथ सेन (56) शनिवार दोपहर करीब 3 बजे अपने घर के मिट्टी वाले कमरे में बैठी थीं। इसी दौरान बारिश के कारण अचानक मकान का छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने के बाद कमरे की कच्ची दीवार भी कमजोर होकर भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में अनुसुइया बाई दब गईं।

विज्ञापन

आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण
दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। महिला को मलबे में दबा देखकर ग्रामीणों को भी बुलाया गया। इसके बाद लोगों ने हाथों और अन्य साधनों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  नर्मदापुरम में आधी रात अग्निकांड, पांच गुमठियां और ठेले खाक; लाखों के नुकसान की आशंका

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
मलबे से बाहर निकालने के बाद अनुसुइया बाई को घायल अवस्था में निजी वाहन से पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, बारिश के दौरान कच्चे मकान की दीवार गिरने से हुई इस घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed