फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Digvijay Singh expressed grief over the tractor trolley accident in Rajgarh

MP News: राजगढ़ में हुए ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे पर दिग्विजय सिंह ने जताया दुख, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 03 Jun 2024 09:44 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 03 Jun 2024 09:44 AM IST
सार

MP News: राजगढ़ जिले की पिपलोदी चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र में रविवार देर शाम हुए ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जिसको लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स फेसबुक वा अन्य माध्यम से पोस्ट करते हुए दुख जताया है।

विज्ञापन
Digvijay Singh expressed grief over the tractor trolley accident in Rajgarh
दिग्विजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजगढ़ जिले के पिपलोदी चौकी में रविवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गए। इस हादसे पर दिग्विजय सिंह ने लिखा कि राजगढ़ जिले के पिपलोदी में टैक्टर ट्रॉली के पलटने से हुए हादसे में 10 से अधिक लोगों की मृत्यु की खबर हृदय विदारक है। मैं जिला प्रशासन से अनुरोध करता हूँ उनके परिवारजनों को तत्काल मदद करें। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शान्ति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को वज्राघात सहन करने की शक्ति दें।

विज्ञापन


आपको बता दें राजगढ़ जिले के पीपलोदी चौकी के पास रविवार देर शाम को हुए सड़क हादसे में ट्रॉली पलटने और उसमें दबने से 13 लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर घायल है, जिन्हें भोपाल रेफर किया गया है। वहीं 15 घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के मोतीपुरा गांव थाना जावर से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर आए लगभग 30 बराती राजगढ़ जिले की पिपलोदी चौकी के समीप ट्रॉली के  पलटने से हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed