MP News: राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के एग्जिट पोल पर दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल, कार्यकर्ताओ को दी नसीहत
दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राजगढ़ लोक सभा क्षेत्र तीन जिलों में फैला हुआ है। इसमें राजगढ़, गुना और आगर मालवा शामिल है। अगर,किसी टीवी चैनल को यहां एग्जिट पोल करना था तो उसे इन तीनों जिलों में अपने लोग भेजने थे। क्या उन्होंने भेजे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के लोकतंत्र के सबसे बढ़े महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के मतदान के बाद शनिवार शाम को न्यूज चैनल्स और एजेंसीज ने अपने-अपने एग्जिट पोल जारी किए। जिसमें एक बार फिर देश में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान लगाया है।
एग्जिट पोल के अनुसार मध्यप्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी क्लीन स्वीप करते हुए 29 की 29 लोकसभा सीटों पर कब्जा जमाती हुई नजर आ रही है। जिसे लेकर पूर्व सीएम और राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओ को भी नसीहत दी है।
राजगढ़ लोक सभा क्षेत्र तीन ज़िलों में फैला हुआ है - राजगढ़, गुना और आगर मालवा। अगर किसी TV चैनल को यहाँ Exit poll करना था तो उसको इन तीनों ज़िलों में अपने लोग भेजने थे। क्या उन्होंने भेजे?
विज्ञापन विज्ञापन
राघोगढ़ से लेकर सुसनेर तक एक ही दिन में एक साथ वोट डालकर बाहर आ रहे लोगों से पूछना कि…— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) June 2, 2024
दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राजगढ़ लोक सभा क्षेत्र तीन जिलों में फैला हुआ है। इसमें राजगढ़, गुना और आगर मालवा शामिल है। अगर,किसी टीवी चैनल को यहां एग्जिट पोल करना था तो उसे इन तीनों जिलों में अपने लोग भेजने थे। क्या उन्होंने भेजे?
राघौगढ़ से लेकर सुसनेर तक एक ही दिन में एक साथ वोट डालकर बाहर आ रहे लोगों से पूछना कि वोट किसे दिया और इससे एग्जिट पोल तैयार करना संभव नहीं। इसके लिए कम से कम 100 लोगों से अधिक की टीम चाहिए।
टीवी चैनलों के एग्जिट पोल्स में राजगढ़ शामिल नहीं है। मेरी अपने सहयोगियों और समर्थकों से अपील है कि मतगणना पर ध्यान रखें, ताकि कोई गड़बड़ी न होने पाए। राजगढ़ में चुनाव आप सबकी कड़ी मेहनत और जनता के समर्थन से लड़ा गया है। बस एक काउंटिंग वाले दिन की मेहनत बाकि है। हमारे मतगणना एजेंट्स से बस एक और अनुरोध है कि जब तक नतीजा घोषित न हो जाए तब तक अपनी टेबल न छोड़ें। हम लड़े हैं और हम जीतेंगे।
गौरतलब है कि देश के न्यूज चैनल्स और अन्य सर्वे एजेंसियों के माध्यम से जिस तरह के एग्जिट पोल सामने आए हैं उससे भाजपा खेमे में खुशी का माहौल है। लेकिन, कांग्रेस उस पर शंकाए जता रही है। कांग्रेस के तमात नेता एग्जिट पोल के नतीजे को नकार रहे हैं। लोकसभा चुनाव के परिणाम चार जून को सामने आएंगे, तब पूरी तरह से साफ हो जाएगा कि कौन कितनी सीटें जीत रहा है।
