{"_id":"665b0c1e96ea8baacb010ef6","slug":"mp-news-rajgarh-son-will-serve-mother-india-on-sea-routes-will-operate-vikramaditya-ship-selected-in-navy-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: समुद्री रास्तों पर भारत मां की सेवा करेगा राजगढ़ का लाल, चलाएगा विक्रमादित्य जहाज, नेवी में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: समुद्री रास्तों पर भारत मां की सेवा करेगा राजगढ़ का लाल, चलाएगा विक्रमादित्य जहाज, नेवी में हुआ चयन
Sat, 01 Jun 2024 05:25 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:25 PM IST
सार
आदित्य राज सिंह चौहान के पिता राजपाल सिंह चौहान ब्यावरा एसडीओपी कार्यालय में रीडर के पद पर पदस्थ हैं। मां ज्योति चौहान एक गृहणी हैं और उनके माता-पिता के अलावा उनकी एक बहन श्रुति राज चौहान भी है, जो फिलहाल उच्च शिक्षा हासिल कर रही है।
विज्ञापन
आदित्य राज और उनके माता-पिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में निवास करने वाले आदित्य राज सिंह चौहान का नेवी में चयन हुआ है। उनको पहली पोस्टिंग गोवा में मिली है, जहां वे समुद्री रास्तों पर अपनी सेवाएं देकर भारत मां की रक्षा करेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आदित्यराज सिंह चौहान (23) के पिता राजपाल सिंह चौहान ब्यावरा एसडीओपी कार्यालय में रीडर के पद पर पदस्थ हैं। मां ज्योति चौहान एक गृहणी हैं और उनके माता-पिता के अलावा उनकी एक बहन श्रुति राज चौहान भी हैं। जो फिलहाल उच्च शिक्षा हासिल कर रही हैं। आदित्य राज सिंह चौहान की इस उपलब्धि पर सिर्फ उनका पूरा परिवार ही नहीं, बल्कि राजगढ़ जिला भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
आदित्यराज सिंह चौहान के पिता राजपाल सिंह चौहान बताते हैं कि उन्होंने आदित्यराज को साल 2014 में पहले सैनिक स्कूल में एडमिशन कराया। जहां चार साल उन्होंने पढ़ाई की, फिर साल 2019 में यूपीएससी के माध्यम से उन्होंने एनडीए एग्जाम क्लियर किया। फिर उनका नेवी में सेलेक्शन हो गया और लगभग चार साल का प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात हाल ही में इनको पहली पोस्टिंग गोवा में मिली है, जहां ये अपनी सेवाए देंगे।
विज्ञापन
