फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   MP Politics: Former MLA Laxman Singh again dominated the Congress

MP Politics: कांग्रेस पर फिर हावी हुए पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह, कहा- हम अपनी सरकार नहीं बचा पाए और ये…

Sun, 16 Jun 2024 09:07 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 16 Jun 2024 09:07 AM IST
सार

MP Politics: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई व पूर्व विधायक लक्षमण सिंह ने एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए अपनी ही पार्टी पर ट्वीट के माध्यम से निशाना साधा है।

विज्ञापन
MP Politics: Former MLA Laxman Singh again dominated the Congress
पूर्व विधायक लक्षमण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल ही में केंद्र में एनडीए की सरकार बनी है और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री चुने गए है। वहीं इंडिया गठबंधन भी बहुमत हासिल करने में नाकामयाब रही है और विपक्ष की भूमिका निभा रही है, जिसको लेकर केंद्र सरकार को गिराने को लेकर लगातार नए नए कयास लगाए जा रहे हैं। क्योंकि भाजपा भी बहुमत हासिल नहीं कर पाई और एनडीए के साथ गठबंधन करते हुए सरकार बनाई गई है।

विज्ञापन


वहीं अपनी ही सरकार को लगातार निशाने पर लेने वाले लक्ष्मण सिंह एक बार फिर से कांग्रेस पर हावी हुए हैं और उन्होंने सोशल साइट एक्स पर अपनी भड़ास भी निकाल ली। उन्होंने सोशल मीडिया X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि हम केंद्र में सरकार गिराने की सोच रहे हैं, जबकि मध्यप्रदेश में हम बनी सरकार नहीं बचा पाए। अच्छा होगा हम इस सरकार को गिराने के बजाए अगली सरकार हमारी कैसे बने उस पर ध्यान दें तो उचित होगा। गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी के ऊपर तंज कसा हो, बल्कि इसके पूर्व में भी वे कई बार अपनी ही पार्टी और नेताओं को आड़े हाथों ले चुके हैं। लक्ष्मण सिंह चाचौड़ा से कांग्रेस के विधायक रहे हैं और उन्हें हाल ही में 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रियंका पैंची से हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed