फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Rajgarh: Minister of State Narayan Singh preparing to sit on strike demanding suspension of Biaora district CE

Rajgarh News: ब्यावरा जनपद सीईओ को सस्पेंड कराने की मांग, धरने पर बैठने की तैयारी में राज्य मंत्री नारायण सिंह

Sat, 29 Jun 2024 01:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 29 Jun 2024 01:20 PM IST
सार

ब्यावरा शहर के विश्राम गृह में राज्यमंत्री नारायण सिंह पवार सभी विभाग प्रमुखों की बैठक ले रहे थे। बैठक में ब्यावरा जनपद सीईओ ईश्वरसिंह वर्मा की कमीशन मांगने की शिकायत की गई। जिसके बाद कलेक्टर ने उन्हें राजगढ़ अटैच कर दिया है।

विज्ञापन
Rajgarh: Minister of State Narayan Singh preparing to sit on strike demanding suspension of Biaora district CE
मंत्री के विरोध में बाद ब्यावरा जनपद सीईओ को राजगढ़ किया अटैच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नारायण सिंह पवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे ब्यावरा जनपद पंचायत में पदस्थ तत्कालीन सीईओ ईश्वर सिंह वर्मा को निलंबित करने की मांग को लेकर धरने पर बैठने जैसी बातें कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, जनपद सीईओ को कलेक्टर ने ब्यावरा जनपद पंचायत से हटाकर राजगढ़ अटैच कर दिया है।  साथ ही तत्कालीन जनपद पंचायत ब्यावरा सीईओ ईश्वर सिंह वर्मा के खिलाफ मिली शिकायतो की जांच की जा रही है। नरसिंहगढ़ जनपद सीईओ राजीव मिश्रा को जनपद पंचायत ब्यावरा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम गुरुवार के ब्यावरा शहर में स्थित विश्राम गृह का बताया जा रहा है। जहां, एमपी सरकार के राज्यमंत्री नारायण सिंह पवार जिले के सभी विभाग प्रमुखों की बैठक ले रहे थे। बैठक में पहुंचे सरपंच संघ के सदस्यों ने मंत्री पंवार के सामने ही राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित और जिला पंचायत सीईओ महिपकिशोर तेजस्वी से ब्यावरा जनपद सीईओ ईश्वरसिंह वर्मा की शिकायत की। कहा था कि यह जहां पहले थे वहां से भी निलंबित होकर यहां आए थे और अब यहां ये स्वीकृत कार्यों पर 20 प्रतिशत कमीशन भी मांग रहे हैं।
विज्ञापन


यह सब सुनने के बाद राज्यमंत्री पवार भड़क गए और उन्होंने कलेक्टर और  जिला पंचायत सीईओ से कहा कि मैं राज्य मंत्री हूं। इस सरकार में कानून है। आप जनपद सीईओ को सस्पेंड करो, नहीं तो कल सुबह 10 बजे से मैं धरने पर बैठूंगा। बैठक के बाद कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ जांच करने के लिए ब्यावरा जनपद कार्यालय पहुंचे और वहां जांच की। जिसके पश्चात कलेक्टर ने जनपद सीईओ ईश्वर सिंह वर्मा को ब्यावरा सीईओ के पद से हटाकर राजगढ़ में अटैच कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है कि जनपद पंचायत व्यावरा की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों द्वारा ईश्वरसिंह वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व्यावरा के विरूद्ध स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत कुछ ग्राम पंचायत विशेष में बिना किसी कार्ययोजना के राशि का अनियमित भुगतान किए जाने और मनरेगा में सामग्री भुगतान से संबंधित अनियमितता की शिकायत के दृष्टिगत ईश्वरसिंह वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व्यावरा को राज्य शासन से अनुमोदन की प्रत्याशा में जिला पंचायत राजगढ़ में संबद्ध किया जाता है। साथ ही प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से राजीव मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नरसिंहगढ को आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यावरा का समस्त प्रभार मध्यप्रदेश कोष संहिता की धारा-125 के तहत सौंपा जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed