फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Rajgarh Municipal Corporation President accused of threatening female health worker Congress attacked

Rajgarh News: नपा अध्यक्ष पर महिला स्वास्थकर्मी को धमकाने का आरोप, कांग्रेस बोली - सरकार चला रहे है या गिरोह

Mon, 17 Jun 2024 01:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 17 Jun 2024 01:14 PM IST
सार

राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष विनोद साहू उक्त वीडियो को अपने खिलाफ साजिश बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधूरा और म्यूट वीडियो पोस्ट करके कुछ कांग्रेसी मुझे बदनाम करना चाह रहे हैं। 

विज्ञापन
Rajgarh Municipal Corporation President accused of threatening female health worker Congress attacked
वीडिया पोस्ट कर कांग्रेस ने बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष विनोद साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे वे अपने कुछ लोगों के साथ हाथ में डंडे लेकर दिखाई दे रहे हैं और गुस्से में इधर-उधर होते हुए भी नजर आ रहे है। आरोप है कि विनोद साहू ने महिला स्वास्थकर्मी को धमकी दी और उसके साथ मारपीट भी की। इधर, राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष विनोद साहू उक्त वीडियो को अपने खिलाफ साजिश बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधूरा और म्यूट वीडियो पोस्ट करके कुछ कांग्रेसी मुझे बदनाम करना चाह रहे है। इससे पहले जो घटनाक्रम हुआ है, वह रिकॉर्ड नहीं किया गया और न ही पोस्ट किया गया।

विज्ञापन


दरअसल, इंडियन नेशनल कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंटस एक्स और फेसबुक पर राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष विनोद साहू का एक म्यूट वीडियो पोस्ट किया है। जिसे पोस्ट कर लिखा गया कि भाजपा नेताओं का आतंक देखिए, भाजपा के राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू गुंडागर्दी करते हुए सरेआम एक महिला स्वास्थ्यकर्मी के घर लाठी डंडे लेकर मारपीट करने पहुंचे और महिला को धमकाया। जब महिला इस प्रताड़ना की शिकायत करने थाने जा रही थी, तब भी भाजपा नेताओं ने महिला स्वास्थ्यकर्मी को रोक कर डराया-धमकाया। मोहन यादव आप सरकार चला रहे हैं या गिरोह?
विज्ञापन


उक्त मामले को लेकर अमर उजाला प्रतिनिधि ने नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू से फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि ये मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश है। मान लीजिए कि अगर कोई मुझसे लड़ने आएगा तो मुझे अपना बीच बचाव तो करना ही होगा, मैंने क्रिया की प्रतिक्रिया दी है। मैंने लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए काम करके दिखाया है, उसका ही बदला कांग्रेसियों के द्वारा लिया जा रहा है, क्योंकि उस समय भी मुझे मेरे ही घर में नजरबंद किया गया था। हालांकि, उक्त महिला स्वास्थकर्मी कौन है और किसके साथ ये सब घटनाक्रम हुआ, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed