{"_id":"665fed503c343e205d07ad40","slug":"rajgarh-news-bus-going-from-bhopal-to-jaipur-overturned-in-rajgarh-one-passenger-died-and-12-injured-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: भोपाल से जयपुर जा रही बस राजगढ़ में पलटी, एक यात्री की मौत, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: भोपाल से जयपुर जा रही बस राजगढ़ में पलटी, एक यात्री की मौत, 12 घायल
Wed, 05 Jun 2024 10:15 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 05 Jun 2024 10:15 AM IST
सार
एएसआई अमृत लाल के अनुसार हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। करीब 10 घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे क्रमांक 52 पर भोपाल से जयपुर की ओर जा रही एमआर ट्रेवल्स की बस क्रमांक AR06A9969 बड़ी पुलिया के पास अचानक पलट गई। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि12 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
हादसा मंगलवार की रात करीब 9 बजे का है। भोपाल से जयपुर की और जा रही एमआर ट्रेवल्स की बस राजगढ़ से गुजरने वाले नेशनल हाईवे क्रमांक 52 पर रॉन्ग साइड से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने और तेज ब्रेक लगाने के कारण आंतुलित होकर पलट गई। हादसे की सूचना लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कुछ देर बाद पुलिस और प्रशासनिक टीम घटनास्थल पहुंची और बस में फंसे घायलों को बाहर निकालाकर अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही जेसीबी की मदद से बस को सीधा किया गया। हादसे में एक यात्री की बस के नीचे दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी एएसआई अमृत लाल के अनुसार एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। करीब 10 घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
