फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Rajgarh News: Major accident in Rajgarh; Tractor-trolley overturned, more than ten people died in the accident

राजगढ़ में बड़ा हादसा: बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 13 की मौत-40 घायल; राष्ट्रपति ने जताया दुख

Sun, 02 Jun 2024 11:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 02 Jun 2024 11:28 PM IST
सार

राजगढ़ के समीप पीपलोदी चौकी के समीप बरातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान के मोतीपुरा गांव थाना जावर से 50 से ज्यादा बराती ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे।

विज्ञापन
Rajgarh News: Major accident in Rajgarh; Tractor-trolley overturned, more than ten people died in the accident
हादसे के घायलों को बचाने में जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में रविवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में दस से अधिक लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार शाम आठ से नौ बजे की बीच हुआ। प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के मोतीपुरा गांव थाना जावर से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर आए  बराती राजगढ़ जिले कुलामपुरा गांव आ रहे थे। तभी पिपलोदी चौकी के समीप ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हादसे का शिकार हो गए। ट्राली के नीचे दबने के कारण तीन बच्चों और तीन महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


राजगढ़ एसडीएम गुलाब सिंह बघेल ने बताया कि फिलहाल हम अस्पताल में मौके पर ही है। हादसे में तीन बच्चों समेत कुल 13 लोगों की मौत हुई है। दो की हालत गंभीर हैं, जिन्हें भोपाल रेफर किया गया है। बाकियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसे में मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। 
विज्ञापन


हादसे के बाद मची चीख-पुकार
हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद करने पहुंचे। घटनास्थल के नजदीकी ग्राम कासी के सरपंच प्रतिनिधि राजेश तंवर ने बताया कि हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। हम लोग मदद को पहुंचे। ट्रॉली में कई लोग थे, सभी दब गए थे। हमने कोशिश की पर लोगों को निकाल नहीं सके। बाद में प्रशासन की मदद से जेसीबी बुलाई गई, जिसने ट्रॉली को उठाया फिर लोगों को निकाला जा सका। दस से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है। कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




40 लोग घायल, दो गंभीर
राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने बताया कि राजस्थान से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर कुछ बराती राजगढ़ जिले में आ रहे थे। बॉर्डर के पास ट्रैक्टर पलटा है। अभी तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 40 लोग घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो लोगों की गंभीर स्थिति थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर भोपाल रेफर किया है। घायलों को उचित इलाज दिया जा रहा है। हरसंभव सहायता दी जा रही है।



हादसे के बाद प्रशासन ने कुछ घायलों को एंबुलेंस से तो कुछ लोगों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से अस्पताल पहुंचाया।


राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने बताया कि राजस्थान से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर कुछ बराती राजगढ़ जिले में आ रहे थे। बॉर्डर के पास ट्रैक्टर पलटा है। अभी तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 40 लोग घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चार लोगों की गंभीर स्थिति थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर भोपाल रेफर किया है। घायलों को उचित इलाज दिया जा रहा है। हरसंभव सहायता दी जा रही है।




राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया हादसे पर दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मामले पर दुख जताते हुए एक्स परक लिखा, मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मौत की खबर बहुत ही दुखदाई है। अपने स्वजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहरी शोक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed