फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Shameful: In Rajgarh, the dead body was taken to the hospital by keeping it in a garbage vehicle.

शर्मनाक: राजगढ़ में दो मंत्री फिर भी लाश को नसीब नहीं हुआ शव वाहन, कचरा वाहन में रखकर पहुंचाया अस्पताल

Sun, 23 Jun 2024 04:33 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 23 Jun 2024 04:33 PM IST
सार

राजगढ़ में युवक के शव को कचरा वाहन में डालकर अस्पताल पहुंचाने का मामला सामने आया है। शव वाहन उपलब्ध न होने की बात कहकर कचरा वाहन का उपयोग किया गया। युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। 

विज्ञापन
Shameful: In Rajgarh, the dead body was taken to the hospital by keeping it in a garbage vehicle.
राजगढ़ में कचरा वाहन में शव लाने का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। इसमें युवक के शव को नगरपालिका के कचरा वाहन के माध्यम से अस्पताल के पीएम रूम तक लेकर आया गया। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला राजगढ़ जिले के खिलचीपुर का है, जहां रविवार को एक युवक का शव नेशनल हाईवे के पास में स्थित ढाबे के पास पेड़ पर बने फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था। इसकी सूचना ढाबा मालिक के द्वारा पुलिस को दी गई, घटना की सूचना के पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के बारे में जांच पड़ताल की गई तो उसकी पहचान 30 वर्षीय हेमराज सिंधिया निवासी टोडरी गांव के रूप में हुई। इसकी सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी।
विज्ञापन


 

Shameful: In Rajgarh, the dead body was taken to the hospital by keeping it in a garbage vehicle.
राजगढ़ में कचरा वाहन में रखा शव - फोटो : सोशल मीडिया
जांच पड़ताल के पश्चात पुलिस ने नगर पालिका से मृत युवक के शव को अस्पताल ले जाने के लिए शव वाहन भेजने के लिए कहा, लेकिन नगर पालिका में शव वाहन मौजूद न होने के चलते अपना कचरा वाहन भेज दिया गया। नगर पालिका के कर्मचारी मृत युवक को कचरा गाड़ी में ही डालकर पीएम के लिए अस्पताल तक ले गए। गौरतलब है कि वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के पश्चात जिले में दो राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए गए हैं, लेकिन उसके बावजूद भी शव वाहन की जगह कचरा वाहन में ले जाया गया।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतक के परिजनों का कहना है हेमराज ने आत्महत्या नहीं की है। ऐसे में उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और फिर नगर पालिका को शव वाहन भेजने को कहा, लेकिन नगर पालिका के पास शव वाहन नहीं होने के कारण, उन्होंने कचरा वाहन भेज दिया। जिसमें युवक के शव को डाल कर पोस्टमार्टम के लिए पहुचाया गया। अब यहां मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed