फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ratlam-muharram-tazia-high-tension-line-accident-two-dead-15-injured

मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा: रतलाम में हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; तीन की मौत; बिजली कर्मचारी निलंबित

Fri, 26 Jun 2026 07:51 AM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 07:51 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के रतलाम से बड़ी खबर आई है। जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग झुलस गए। घायलों का मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं  बिजली कम्पनी के लाइनमैन को निलंबित कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
ratlam-muharram-tazia-high-tension-line-accident-two-dead-15-injured
रतलाम हादसा: देर रात ताजिए में दौड़ा करंट, मौके की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम के पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में गुरुवार रात उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब मोहर्रम के तहत निकाले जा रहे ताजिए में करंट फैल गया। करंट फैलने से तीन लोगों की मौत हो गई और 15 लोग झुलस गए। घायलों व झुलसे हुए लोगों को रतलाम मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीती रात करीब साढ़े दस बजे ग्राम हतनारा में ताजियों का चल समारोह निकाला जा रहा था। कुछ लोग ताजिया उठाकर चल रहे थे। वहीं, अनेक लोग ताजिए के आसपास चल रहे थे। अचानक ताजिया एक स्थान पर 15 फीट से अधिक ऊंचाई पर लगी हाईटेंशन बिजली लाइन के तार से टच हो गया। हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आते ही ताजिए में करंट फैल गया और करंट की चपेट में आने से करीब 15 लोग झुलसकर नीचे गिर गए।

विज्ञापन


अस्पताल में घायलों और झुलसे हुए लोगों का उपचार करते हुए डॉक्टर्स।

करंट लगने से कुछ लोग झुलस गए, तो कुछ लोग एक-दूसरे पर गिरने से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को उठाया और निजी वाहनों से रतलाम जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज में 32 वर्षीय राशिद खान पिता वाहिद खान निवासी ग्राम हतनारा और जिला अस्पताल में 40 वर्षीय सड्डू पिता मोहम्मद हुसैन निवासी ग्राम हतनारा को मृत घोषित किया गया। वहीं, तीसरे मृतक का नाम 25 वर्षीय अबरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग नीचे गिरे हुए और अन्य लोग उन्हें उठाते हुए नजर आ रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने पर एएसपी (शहर) राकेश पंद्रो व सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे तथा पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। वहीं, कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ भी पहले जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंचे तथा प्रभावित लोगों के इलाज में मदद की।

हादसे में प्रभावित अख्तियार, अनस और रहीम खान उपचार रत हैं।

इन्हें कराया गया भर्ती
हादसे का शिकार हुए 40 वर्षीय अख्तियार खान पिता बाबू खान, 17 वर्षीय अनस पिता अकरम खान, 30 वर्षीय शकील पिता हमीद मंसूरी, 35 वर्षीय रईस पिता अमजद खान, 31 वर्षीय मोहम्मद खान पिता सड्डू खान, 35 वर्षीय वाहिद खान पिता राशिद खान, 27 वर्षीय अरबाज खान पिता यूसुफ खान, 22 वर्षीय इब्राहिम पिता मोहम्मद हनीफ, इरफान, 26 वर्षीय फारूख पिता मुख्तियार खान, सभी निवासी ग्राम हतनारा तथा 25 वर्षीय रहीम पिता आजाद खान निवासी ग्राम कुशलगढ़ को मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को निजी अस्पताल भी ले जाया गया।


हादसे को लेकर मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।

ये भी पढ़ें- Indore News: इंदौर में पकड़ाई नकली शराब की फैक्ट्री, महंगे ब्रांड्स की हूबहू नकल, स्प्रिट भरकर हो रही सप्लाई

ताजिया लेकर आगे बढ़े और करंट फैल गया

प्रत्यक्षदर्शी सुल्तान खान ने बताया कि उसके मामा अख्तियार खान ग्राम हतनारा में रहते हैं। वह ताजिए देखने ग्राम हतनारा आया था। वह ताजियों के चल समारोह के साथ चल रहा था। मेवाती मोहल्ले में कुछ लोग ताजिया उठाकर थोड़ा आगे बढ़े, तभी हाईटेंशन लाइन से ताजिए में करंट फैल गया। एएसपी राकेश पंद्रो ने बताया कि तीन लोगों की मौत हादसे में हुई है।छह-सात लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि  तीन लोगों की स्थिति खतरे से बाहर है।

लापरवाही बरतने पर बिजली कंपनी का कर्मचारी निलंबित 
उधर, बिजली कम्पनी के लाइनमैन को निलंबित कर दिया गया है। बिजली कम्पनी के  कार्यपालन अभियंता  द्वारा जारी आदेश के अनुसार लाइनमैन घनश्याम गिर को शिकायत निवारण केंद्र हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान उपस्थित रहना था। उनको कार्य में लापरवाही बरतने पर  निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान इनका मुख्यालय जावरा नियत किया गया है। वहीं लाइनमैन समरथ मकवाना और  श्रमिक गोबीलाल  को कार्य में लापरवाही के लिए कार्य से पृथक करने का आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed