{"_id":"69f86d9b445ade806f0b01ad","slug":"ratlam-news-minor-scuffle-in-wedding-procession-turns-fatal-two-youths-killed-in-stabbing-incident-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: खौफनाक अंजाम पर पहुंचा बारात में धक्का लगने से शुरू हुआ विवाद, चाकूबाजी में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: खौफनाक अंजाम पर पहुंचा बारात में धक्का लगने से शुरू हुआ विवाद, चाकूबाजी में दो युवकों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार
रतलाम में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब बारात के दौरान मामूली धक्का-मुक्की का विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। चाकूबाजी की इस घटना में दो युवकों की जान चली गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
बारात में धक्का लगने पर चाकू चले, दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शहर में बारात के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ओल्ड रेलवे क्वार्टर क्षेत्र में शादी में नाचने और धक्का लगने की बात को लेकर शुरू हुआ झगड़ा बाद में चाकूबाजी में बदल गया, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस के अनुसार एक बारात में नाचने के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद दोनों पक्ष बारात से अलग होकर दूसरी जगह पहुंचे, जहां विवाद फिर बढ़ गया। इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर चाकू से वार कर दिए।
ये भी पढ़ें: MP News: ममता जब निर्ममता करेगी तो...' पश्चिम बंगाल के रुझानों से गदगद सीएम मोहन, बोले-मोदी पर भरोसा जताया
हमले में पीयूष रावत, उसका चचेरा भाई आनंद रावत और दोस्त शाहबाज खान घायल हो गए। तीनों किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचे, जहां आनंद रावत और शाहबाज खान को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पीयूष को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है।
घायल पीयूष रावत ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ शंकर मंदिर के पास खड़ा था, तभी आरोपी मुन्ना और रोहित अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए आनंद और शाहबाज पर चाकू से वार किए गए, वहीं पीयूष को भी गंभीर चोट आई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रभारी एसपी हेमंत चौहान ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। कुछ आरोपी भी घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X