{"_id":"69f71c791bebf0f31901cced","slug":"tension-in-alot-over-the-murder-of-a-youth-demolition-of-illegal-structures-of-the-accused-arson-and-vandalism-ratlam-news-c-1-1-noi1428-4237343-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: युवक की हत्या को लेकर आलोट में तनाव, आरोपियों के अवैध निर्माण तोड़े, आगजनी और तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: युवक की हत्या को लेकर आलोट में तनाव, आरोपियों के अवैध निर्माण तोड़े, आगजनी और तोड़फोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार
रतलाम के आलोट में युवक मनीष माली की हत्या से आक्रोश भड़का। परिजनों ने चक्काजाम किया, आरोपियों के घरों में आगजनी और तोड़फोड़ हुई। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और स्थिति नियंत्रित की। हत्या पुराने विवाद से जुड़ी बताई जा रही है, जांच जारी है।
रतलाम में अतिक्रमण तोड़ा गया और भड़के लोगों को संभालती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रतलाम जिले के आलोट नगर के विक्रमनगर क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले को लेकर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब आक्रोशित लोगों ने पांच में से एक आरोपी के घर आग में लगा दी और दूसरे आरोपी के घर तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने जैस-तैसे स्थिति नियंत्रित की। क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस स्थिति पर रखे हुए हैं।
Trending Videos
उल्लेखनीय है कि 22 वर्षीय मनीष माली पिता दिनेश माली निवासी वार्ड क्रमांक 14 विक्रमगढ़ आलोट 01 मई 2026 की रात करीब दस बजे घर पर यह कहकर निकला था कि वह बाजार जा रहा है, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिजन ने खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला तो दूसरे दिन 02 मई को दोपहर करीब 12 बजे पिता व परिजन ने आलोट थाने पर पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पिता ने पुलिस को बताया था कि मनीष का रात में कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है और वे उसे कहीं ले गए हैं। आरोपी मयंक माली उर्फ महेंद्र निवासी उज्जैन हालमुकाम विक्रमगढ़ आलोट करीब डेढ़ वर्ष पहले एक विवाह समारोह के दौरान मनीष व मयंक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मयंक उज्जैन का रहने वाला है तथा आलोट के विक्रमगढ़ में नाना के घर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी में बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा झटका: नया सरचार्ज लागू, जानें एक माह तक कितना रहेगा जेब पर अतिरिक्त बोझ?
शंका है कि मंयक व उसके तीन-चार साथी ही मनीष को डरा-धमका कर कार में बैठाकर जबरदस्ती ले गए हैं। पुलिस ने सायबर सेल की मदद से मनीष की खोजबीन शुरू की। इसी बीच आरोपी मयंक व दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मयंक ने अन्य साथियों के साथ मनीष को उज्जैन स्थित उसके घर ले जाकर मनीष की हत्या करना बताया था। पुलिस ने उज्जैन पहुंचकर मयंक के घर से मनीष का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उज्जैन के सरकारी अस्पताल भिजवाया था। पुलिस ने मामले में आरोपी मयंक माली उर्फ महेंद्र, निखिल माली, रितेश माली, यश माली और मुजफ्फर को गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार सुबह करीब 11 बजे मनीष का शव आलोट लाया गया। परिजन व अन्य लोगों ने आलोट स्थित विक्रमगढ़ रेलवे फाटक के पास सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपियों के मकान तोड़ने व उनका जुलूस निकालने की मांग करने लगे। पुलिस ने आरोपियों के अवैध निर्माण जेसीबी से तोड़ दिया।
एक आरोपी के घर लगाई आग, दूसरे के घर की तोड़फोड़
प्रशासन द्वारा आरोपियों के अवैध निर्माण तोड़ने के बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और दोपहर दो बजे तक चक्काजाम चलता रहा। इसी बीच कुछ आक्रोशित लोग आरोपी यश माली के घर पहुंचे और घर में आग लगा दी तथा कुछ लोग आरोपी मुजफ्फर के घर पहुंचे तथा उसके घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगाने प्रयास किया और उसके घर तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने दोनों स्थानों पर पहुंचेकर स्थिति संभाली। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दमकल लेकर पहुंचे और यश के घर लगी आग पर काबू पाया।
पांच आरोपी गिरफ्तार, स्थिति नियंत्रण में
आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर के अनुसार मामले में आरोपी मयंक माली उर्फ महेंद्र, रितेश माली, निखिल माली, यश माली और मुजफ्फर को गिरफ्तार किया गया है। मनीष माली की हत्या लड़की के पुराने विवाद को लेकर करने की बात सामने आई है। मामले की विवेचना की जा रही है। स्थिति नियंत्रण में और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

कमेंट
कमेंट X