फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress leader and tribal district president Amit Kol stabbed to death.

MP News: कांग्रेस नेता व आदिवासी जिला अध्यक्ष अमित कोल की चाकू मारकर हत्या, घेरकर ताबड़तोड़ किया हमला

Wed, 29 Jul 2026 04:04 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2026 04:04 PM IST
सार

रीवा में कांग्रेस एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित कोल की मंगलवार रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए अमि

विज्ञापन
Congress leader and tribal district president Amit Kol stabbed to death.
कांग्रेस नेता अमित कौल की हत्या कर दी गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में कांग्रेस के अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित कोल (36) की मंगलवार देर रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शांति विहार कॉलोनी में एक पेट्रोल पंप के पास हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अमित कोल अपने कुछ साथियों के साथ पेट्रोल पंप के पास बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दो-तीन वाहनों में सवार होकर कुछ लोग वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने अमित पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर में प्रेमी ने गला घोटकर मारा, फिर हादसा दिखाने के लिए लगा दी थी आग
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से अमित को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रीवा पुलिस अधीक्षक गुरकरण सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटनास्थल से दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मृतक अमित कोल, रीवा जिले के डभौरा निवासी एवं टीआई प्रकाश आदिवासी के पुत्र बताए जा रहे हैं।  पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed