फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   sagar looteri dulhan escapes third day marriage cash jewellery theft bilaspur police arrest madhya pradesh cri

सागर: शादी के तीसरे दिन ही फरार हुई 'लुटेरी दुल्हन', कैश-जेवर लेकर भागी; बिलासपुर से ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे

Sun, 02 Aug 2026 04:10 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2026 04:10 PM IST
सार

Sagar: दुल्हन बनकर शादी करने और तीन दिन बाद नकदी व जेवर लेकर फरार होने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का जैसीनगर पुलिस ने पर्दाफाश किया। बिलासपुर से महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस अब गिरोह की अन्य राज्यों में की गई वारदातों की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
sagar looteri dulhan escapes third day marriage cash jewellery theft bilaspur police arrest madhya pradesh cri
आरोपी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले की जैसीनगर पुलिस ने शादी के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर 1.20 लाख रुपये ऐंठने और शादी के तीन दिन बाद घर से नकदी व जेवर लेकर फरार होने वाली कथित 'लुटेरी दुल्हन' समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


क्या है मामला?
थाना प्रभारी जे.पी. ठाकुर के अनुसार, महुआखेड़ा पेगवार निवासी नोनीराम पटेल की पहली पत्नी का निधन हो चुका था। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी के लिए प्रयास शुरू किए। इसी दौरान उनका संपर्क एक गिरोह से हुआ। गिरोह ने 1.20 लाख रुपये लेकर बिलासपुर निवासी रुक्मणी चतुर्वेदी से उनकी शादी कराई। शादी के महज तीन दिन बाद रुक्मणी मौका पाकर घर में रखे 30 हजार रुपये नकद, चांदी के जेवर और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर जैसीनगर पुलिस ने 26 जून को धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


पढ़ें: शादी के नाम पर ऐसा खेल...: एक लाख देकर लाया दुल्हन, कुछ दिन बाद खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश; चौंकाने वाला मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे पकड़ में आए आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया और एसडीओपी योगेंद्र भदौरिया के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी महिला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में छिपी हुई है। पुलिस ने वहां दबिश देकर रुक्मणी चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर गिरोह के दो अन्य सदस्यों अरविंद विभार (निवासी अलवर, राजस्थान) और कार चालक सोनू अहिरवार (निवासी दमोह, मध्य प्रदेश) को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

अन्य मामलों की भी होगी जांच
थाना प्रभारी जे.पी. ठाकुर ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने सागर जिले के अलावा अन्य जिलों या राज्यों में भी शादी के नाम पर कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed