सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   sagar-police-register-case-against-bundeli-influencers-over-viral-reel-controversy

Sagar News: तिरंगे का अपमान करने वालों पर कार्रवाई, तीन बुंदेली रीलबाजों पर एफआईआर दर्ज की गई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार

सागर में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने तीन चर्चित बुंदेली इन्फ्लूएंसर्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के कथित अपमान और अश्लील गीत के इस्तेमाल के आरोप में पुलिस ने तीनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

sagar-police-register-case-against-bundeli-influencers-over-viral-reel-controversy
कंटेंट क्रिएटरों के खिलाफ केस दर्ज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सागर में सोशल मीडिया पर रील और वीडियो बनाने वाले तीन बुंदेली कंटेंट क्रिएटरों के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इन युवाओं द्वारा बनाए गए एक वीडियो में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का घोर अपमान किया गया है, साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में अश्लील गाना भी बजाया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद से ही स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स में भारी आक्रोश देखा जा रहा था।



रील के चक्कर में फंसे बुंदेली कलाकार
जानकारी के मुताबिक, मामला सागर जिले का है जहां सोशल मीडिया पर बुंदेली भाषा और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट बनाने वाले विशाल बांदरी, रानू रैकवार और आदित्य ठाकुर कानूनी शिकंजे में फंस गए हैं। तीनों ने मिलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ सजग नागरिकों और संगठनों ने आपत्ति जताई। शिकायत में कहा गया कि मनोरंजन के नाम पर बनाए गए इस वीडियो में न सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई, बल्कि पृष्ठभूमि में बेहद आपत्तिजनक और अश्लील गाना भी इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू
मामले की संवेदनशीलता और राष्ट्रीय गौरव से जुड़े होने के कारण सागर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत और गंभीर धाराओं के तहत आपराधिक मामला पंजीकृत कर लिया है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो को कब्जे में लेकर उसकी तकनीकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वीडियो कब और कहां शूट किया गया, इसके पीछे क्या मंशा थी, इन सभी बिंदुओं पर बारीकी से तफ्तीश जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की वैधानिक और दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Tikamgarh News: चेक विवाद में भाजपा पार्षद पर कार्रवाई, न्यायालय ने प्रकरण दर्ज कर शुरू की सुनवाई

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर यूजर्स ने ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि व्यूज और लाइक्स पाने की होड़ में इस तरह की अश्लीलता और राष्ट्रध्वज का अनादर कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed