सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   cousin is accused of murdering a nurse who was shot dead on hospital grounds. Family members blocked highway

Sagar News: अस्पताल में नर्स की गोलियों से भूनकर हत्या मामले में मौसेरे भाई पर आरोप, परिजनों ने हाईवे किया जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार

सागर जिले के शाहगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दिनदहाड़े स्टाफ नर्स दीपशिखा चढ़ार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप मौसेरे भाई सुशील आठ्या पर है। घटना के बाद परिजनों ने हाईवे जाम किया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

cousin is accused of murdering a nurse who was shot dead on hospital grounds. Family members blocked highway
मृतक नर्स दीपशिखा चढ़ार
विज्ञापन

विस्तार

सागर जिले के शाहगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दिनदहाड़े एक स्टाफ नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान दीपशिखा चढ़ार के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और नाराज परिजनों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया है।

Trending Videos


शादी का दबाव बना रहा था आरोपी
पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या का आरोप दीपशिखा के मौसेरे भाई सुशील आठ्या पर है, जो जबलपुर के पनागर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दीपशिखा और सुशील पहले साथ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। दीपशिखा का चयन स्टाफ नर्स के पद पर होने के बाद वह आरोपी से दूरी बनाने लगी थी। इसी बात से खुन्नस खाया आरोपी उस पर लगातार शादी का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर नर्स की गोली मारकर हत्या, घात लगाकर बैठा था, आते ही किया फायर

तीन राउंड फायरिंग से दहला स्वास्थ्य केंद्र
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार को आरोपी जबलपुर से सीधे शाहगढ़ पहुंचा। वह दीपशिखा से मिलने अस्पताल परिसर स्थित उसके आवास के पास गया और वहां विवाद के दौरान उसने पिस्तौल निकालकर दीपशिखा पर तीन राउंड फायर कर दिए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर प्रदर्शन
नर्स की हत्या की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग और परिजन अस्पताल पहुंच गए। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने सागर-छतरपुर मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया।

पुलिस का बयान: जल्द होगी गिरफ्तारी
इस मामले में सागर के एएसपी (ASP) संजीव कुमार का कहना है कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें जबलपुर और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

मृतक नर्स दीपशिखा चढ़ार

परिजनों ने किया चक्काजाम

 

मृतक नर्स दीपशिखा चढ़ार

परिजनों ने किया चक्काजाम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed