{"_id":"6a8d18b2cb060945bc0d827a","slug":"sagar-clash-father-son-killed-2-women-injured-over-goat-grazing-dispute-in-mps-kathonda-village-sagar-news-c-1-1-noi1338-4648566-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: सागर में बकरी चराने को लेकर भिड़े दो परिवार, खेत में चलीं कुल्हाड़ियां; पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: सागर में बकरी चराने को लेकर भिड़े दो परिवार, खेत में चलीं कुल्हाड़ियां; पिता-पुत्र की मौत
Tue, 25 Aug 2026 10:17 AM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:17 AM IST
सार
सागर के राहतगढ़ थाना क्षेत्र के काठौंदा गांव में बकरी चराने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद में लाठी और कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिसमें पूरन आदिवासी और उनके बेटे बाबू आदिवासी की मौत हो गई। दूसरे पक्ष की सीमा अहिरवार और उनकी बेटी पूजा अहिरवार गंभीर रूप से घायल हुई हैं।
विज्ञापन
पुलिस थाना राहतगढ़
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत काठौंदा गांव में सोमवार शाम खेत में बकरी चराने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी और कुल्हाड़ियां चलने लगीं। इस हिंसक वारदात में एक पक्ष के पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष की मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है।
पुराने विवाद ने लिया भीषण रूप
जानकारी के अनुसार, काठौंदा गांव के दोनों परिवारों के बीच पहले से ही तनाव चल रहा था। सोमवार शाम खेत में बकरियां चराने की बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया गया। हमले में पूरन आदिवासी और उनके बेटे बाबू आदिवासी को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष से सीमा अहिरवार और उनकी बेटी पूजा अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गईं।
थाने में शिकायत के बाद पुलिस को मिली लाशों की सूचना
घटना के तुरंत बाद घायल सीमा और पूजा राहतगढ़ थाने पहुंचीं और पूरन व बाबू के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने प्राथमिक उपचार कराकर उन्हें सागर रेफर कर दिया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि पूरन और बाबूलाल गांव के पास खेत में लहूलुहान और अचेत पड़े हैं।
विज्ञापन
इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात
सूचना मिलते ही एसडीओपी योगेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया और थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। खेत से पिता-पुत्र को उठाकर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात हो जाने के कारण दोनों शवों को मर्चुरी में रखवा दिया गया है। दोनों शवों का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- धार में चलती बस बनी आग का गोला: जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे यात्री, सामान जलकर खाक; देखें तस्वीरें
दोनों पक्षों पर क्रॉस केस, फरार आरोपियों की तलाश
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। वारदात में शामिल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।