सागर में पति की दरिंदगी: सोती हुई पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या, पुलिस सरगर्मी से कर रही तलाश
मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद के बीच देर रात वारदात हुई। महिला की अस्पताल में मौत हो गई। आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। गेंहूरास चौराहा के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक शराबी पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी।
क्या है मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान 45 वर्षीय मनोहर सेन के रूप में हुई है, जो पेशे से नाई है। बताया जा रहा है कि मनोहर शराब का आदी था और अक्सर घर में विवाद करता था। शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे जब उसकी 40 वर्षीय पत्नी रश्मि सेन सो रही थी, तब आरोपी ने कुल्हाड़ी से उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में रश्मि की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पढ़ें: 27 बार फोन कर बुलाया, जंगल में पहुंची छात्रा और फिर पत्थर से मारा डाला; चौंकाने वाला खुलासा
बच्चों की चीख से खुला राज
मां को खून से लथपथ देख घर में मौजूद चारों बच्चों की चीख निकल गई। उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी मनोहर सेन घटनास्थल से फरार हो चुका था। पड़ोसियों ने तुरंत जैसीनगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस की कार्रवाई
जैसीनगर थाना पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह घरेलू कलह और शराब का नशा सामने आ रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार मनोहर सेन की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। मां की मौत के बाद चारों बच्चे बेसहारा हो गए हैं।
