Sagar News: जमीन सीमांकन के नाम पर रिश्वत ले रहा RI रंगे हाथ गिरफ्तार, 6 महीने से परेशान था किसान
सागर लोकायुक्त पुलिस ने तहसील कार्यालय में पदस्थ राजस्व निरीक्षक अविनाश सिंघई को जमीन के सीमांकन के बदले 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। किसान छह महीने से परेशान था। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
सागर लोकायुक्त पुलिस ने तहसील कार्यालय में पदस्थ राजस्व निरीक्षक अविनाश सिंघई को जमीन के सीमांकन के बदले 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। किसान छह महीने से परेशान था। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। सागर लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को तहसील कार्यालय परिसर में पदस्थ राजस्व निरीक्षक (आरआई) अविनाश सिंघई को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आरआई जमीन के सीमांकन (नाप-जोख) के एवज में किसान से पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी आरआई अविनाश सिंघई परसोरिया हल्का में पदस्थ है। पीड़ित किसान ने आरोप लगाया कि वह अपनी जमीन के सीमांकन के लिए पिछले छह महीने से तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहा था। आरआई बिना रिश्वत के काम करने को तैयार नहीं था और उससे कुल 8 हजार रुपये की मांग कर रहा था। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित ने पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी इसकी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन जब वहां से भी कोई राहत नहीं मिली, तो किसान ने हिम्मत जुटाकर सागर लोकायुक्त पुलिस से संपर्क किया।
ये भी पढ़ें- सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से झटका; रद्द हुई जमानत, तीन हफ्ते के भीतर आत्मसमर्पण का आदेश
लोकायुक्त ने ऐसे बिछाया जाल
किसान की शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से तहसील कार्यालय परिसर में जाल बिछाया। किसान जैसे ही तयशुदा रिश्वत के 7 हजार रुपये आरआई अविनाश सिंघई को देने पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठी लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा।
तहसील परिसर में मचा हड़कंप
लोकायुक्त की इस अचानक हुई कार्रवाई से तहसील कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी आरआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की अर्जी के सत्यापन के बाद ट्रैप की कार्रवाई की गई है। आरोपी आरआई को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
