{"_id":"6a54c42c6a7135e8b60fdd38","slug":"sagar-maggots-found-in-school-mid-day-meal-action-sought-against-lakshmi-self-help-group-sagar-news-c-1-1-noi1338-4496414-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: सरकारी स्कूल की दाल में मिलीं इल्लियां, मचा हड़कंप; लक्ष्मी स्व-सहायता समूह पर कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: सरकारी स्कूल की दाल में मिलीं इल्लियां, मचा हड़कंप; लक्ष्मी स्व-सहायता समूह पर कार्रवाई की तैयारी
Mon, 13 Jul 2026 06:14 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 06:14 PM IST
सार
सागर जिले के मालथौन स्थित प्राथमिक शाला गीधा में मध्याह्न भोजन की दाल में जिंदा इल्लियां मिलने से हड़कंप मच गया। समय रहते बच्चों ने भोजन नहीं किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्कूल प्रबंधन ने स्व-सहायता समूह के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा, जबकि अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
भोजन में इल्लियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले के मालथौन विकासखंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक शासकीय स्कूल में बच्चों को परोसे जाने वाले मध्याह्न भोज में भारी लापरवाही उजागर हुई है। स्कूल में वितरित की गई दाल में जिंदा इल्लियां (कीड़े) तैरती हुई मिलीं। दाल में कीड़े देखते ही स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि भोजन परोसते समय ही समय रहते इन इल्लियों पर नजर पड़ गई और बच्चों ने उसे नहीं खाया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
विज्ञापन
यह पूरा मामला मालथौन के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक शाला गीधा का है। केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना' के तहत यहां बच्चों को पोषणयुक्त भोजन देने की जिम्मेदारी लक्ष्मी स्व-सहायता समूह को सौंपी गई है। शुक्रवार को जब समूह के सदस्यों ने बच्चों की थाली में दाल परोसी, तो उसमें इल्लियां रेंगती नजर आईं। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के अभिभावक आक्रोशित हो गए और उन्होंने स्कूल प्रबंधन से उक्त स्व-सहायता समूह के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मंच पर क्यों रोने लगे नरोत्तम?: दतिया से भाजपा प्रत्याशी के लिए दिया भाषण, आंसू निकले तो सीएम ने बंधाया ढांढस
विज्ञापन
मामले को लेकर स्कूल के प्रभारी शिक्षक सूरज गौंड ने बताया, कि शुक्रवार को मैं शासकीय कार्य (स्कूल की किताबें लेने) से मालथौन गया हुआ था। जब मैं वापस लौटा तो मुझे इस गंभीर लापरवाही की जानकारी मिली। बच्चों के स्वास्थ्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए आज यानी सोमवार को शाला प्रबंधन समूह की विशेष बैठक बुलाई गई। इसमें लक्ष्मी स्व-सहायता समूह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रस्ताव पारित कर उच्च अधिकारियों को भेजा गया है।
मेन्यू की भी उड़ रही हैं धज्जियां
स्थानीय लोगों और अभिभावकों का आरोप है कि विकासखंड के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन के निर्धारित मेन्यू का पालन नहीं किया जा रहा है। शासन के नियमानुसार शुक्रवार को बच्चों को चावल, रोटी, मूंग की दाल और हरे या सूखे मटर/चने की सब्जी दी जानी थी। लेकिन गीधा स्कूल में बच्चों को केवल दाल और रोटी ही परोसी जा रही थी, और उसमें भी इल्लियां पाई गईं।
जिम्मेदार बोले- 'पता करते हैं, होगी कार्रवाई'
इस पूरे घटनाक्रम पर जब ब्लॉक रिसोर्स को-ऑर्डिनेटर (BRC) नरेश राय से बात की गई तो उन्होंने कहा, कि फिलहाल मध्यान भोजन में इल्लियां मिलने की लिखित जानकारी मुझ तक नहीं पहुंची है। मैं मामले की तुरंत जांच करवा रहा हूं। अगर भोजन में इस तरह की गंदगी और लापरवाही पाई जाती है, तो निश्चित रूप से जिम्मेदार स्व-सहायता समूह और संबंधितों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
