पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Senseless murder in Sagar solved within 24 hours; accused father and son arrested.

Sagar News: पिता-पुत्र ने लाठियों से पीट-पीटकर मारा फिर कुएं में फेंकी लाश, रास्ते को लेकर चल रहा था विवाद

Wed, 24 Jun 2026 10:13 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 10:13 PM IST
सार

सागर जिले के सरई वन गांव में खेत के रास्ते के विवाद में पिता-पुत्र ने 40 वर्षीय कुंजन यादव की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Senseless murder in Sagar solved within 24 hours; accused father and son arrested.
इस कुएं में मिला था शव

विस्तार

सागर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां थाना महराजपुर पुलिस ने अंधे हत्याकांड का महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। खेत के रास्ते के पुराने विवाद को लेकर पिता और पुत्र ने मिलकर एक शख्स की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। साक्ष्य छुपाने के इरादे से आरोपियों ने शव को पास ही के एक कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी पिता और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ग्राम सरई वन निवासी कुंजन यादव (40 वर्ष), पिता बृजलाल यादव, बीती 22 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे अपने घर से खेत पर खाना लेकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। अगले दिन 23 जून की सुबह करीब 8:00 बजे ग्रामीणों ने प्रहलाद राजपूत के कुएं में एक लाश तैरती हुई देखी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला, जिसकी शिनाख्त कुंजन यादव के रूप में हुई। उसके शरीर पर सिर, आंख, हाथ और पीठ पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे साफ था कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राम मंदिर में वित्तीय गड़बड़ियों पर कांग्रेस आक्रामक,सीबीआई जांच की मांग,आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


टपरिया के पास घेरकर उतारा मौत के घाट
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने जब बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए, तो मामला खुलता चला गया। संदेह के आधार पर जब गांव के ही मदन गोंड से कड़ी पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

जांच में सामने आया कि मृतक कुंजन यादव और आरोपी मदन गोंड के बीच खेत के रास्ते को लेकर लंबे समय से रंजिश चल रही थी। 22 जून की रात को जब कुंजन अपने खेत की तरफ जा रहा था, तभी मदन गोंड और उसके बेटे आकाश गोंड ने उसे रास्ते में अपनी टपरिया (झोपड़ी) के पास रोक लिया। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा और पिता-पुत्र ने लाठी-डंडों से कुंजन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटें लगने के कारण कुंजन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद पकड़े जाने के डर से दोनों ने शव को घसीटकर पास के कुएं में फेंक दिया और फरार हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों की मदद से पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों (मदन गोंड और आकाश गोंड) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। मामले में किसी अन्य की संलिप्तता को लेकर भी जांच जारी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed