फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna minor abuse case police success rewarded accused arrested after thirteen years on the run

Satna: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस को मिली सफलता, 13 साल से फरार इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 12 Aug 2026 03:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 12 Aug 2026 03:39 PM IST
सार

सतना में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के 2013 के मामले में 13 साल से फरार 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी अर्जुन केवट को पुलिस ने मैहर से गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
satna minor abuse case police success rewarded accused arrested after thirteen years on the run
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में 13 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी अर्जुन केवट को पुलिस ने मैहर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


13 साल तक बदलता रहा ठिकाना
पुलिस के अनुसार, 34 वर्षीय अर्जुन केवट घटना के बाद लगातार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा। उसकी तलाश में पुलिस विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही थी। हाल ही में उसके मैहर में होने की सूचना मिलने पर कोलगवां थाना पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन


पढ़ें:  लाखों की नकदी-जेवर और संपत्ति के दस्तावेज मिले, संपत्ति का मूल्यांकन जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


2013 में दर्ज हुआ था मामला
यह मामला 8 नवंबर 2013 का है। पीड़िता की मां ने कोलगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अर्जुन केवट और करन केवट उनकी नाबालिग बेटी को अपने साथ ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।


जांच में जुड़े गंभीर आरोप
जांच के दौरान पुलिस ने 2 फरवरी 2014 को नाबालिग को बरामद किया। न्यायालय में दर्ज बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपने बयान में बताया था कि उसे सूरत ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में वह किसी तरह वापस सतना लौट आई।

पीड़िता के बयान और जांच के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376, धारा 34 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की। मामले में सह-आरोपी निर्मला केवट उर्फ कल्ली और करन केवट को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी अर्जुन केवट लंबे समय से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी के बाद अब मामले की न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed