फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   60-year-old woman dies of dengue in Satna; three other family members test negative.

Dengue Virus: सतना में डेंगू से 60 वर्षीय महिला की मौत, परिवार के तीन अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव

Tue, 18 Aug 2026 06:49 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2026 06:49 PM IST
सार

सतना की जीवन ज्योति कॉलोनी में 60 वर्षीय रामदुलारी चक्रवर्ती की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जबलपुर ले जाते समय मौत हो गई। परिवार के तीन अन्य सदस्यों को भी तेज बुखार है, लेकिन उनकी डेंगू रिपोर्ट निगेटिव आई है।

 

विज्ञापन
60-year-old woman dies of dengue in Satna; three other family members test negative.
डेंगू से मौत

विस्तार

सतना शहर की जीवन ज्योति कॉलोनी में डेंगू से 60 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रामदुलारी चक्रवर्ती पति राजाराम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करीब चार दिन पहले उन्हें तेज बुखार आया था। इसी दौरान परिवार के तीन अन्य सदस्यों को भी बुखार की शिकायत हुई।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, परिवार के सभी सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर मनोज प्रजापति से उपचार कराया और ब्लड जांच कराई। जांच में रामदुलारी चक्रवर्ती की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उनका उपचार जारी रखा गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।

विज्ञापन

प्रेम नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जबलपुर किया गया रेफर
परिजनों ने बताया कि रामदुलारी को 16 अगस्त को प्रेम नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद 17 अगस्त को डॉक्टरों ने उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर लेकर जा रहे थे, तभी सिहोरा के पास रास्ते में उनकी मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: ‘महाभारत के युद्ध में महिलाएं नहीं मरीं’...: विधायक के बयान पर भड़कीं महिला MLA, मंच पर ही दे दिया जवाब

दो बहुओं और नातिन को भी आया बुखार
रामदुलारी के परिवार में उनकी दो बहुओं कविता (36) और बेबी (26) तथा नातिन अंकिता (17) को भी बुखार की शिकायत हुई थी। इसके बाद तीनों की डेंगू जांच कराई गई, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। परिजनों के मुताबिक, तीनों को अभी भी बुखार है और उनका उपचार जारी है। एक ही परिवार में चार लोगों के बुखार की चपेट में आने और एक महिला की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद परिवार और आसपास के लोगों में चिंता का माहौल है।

बारिश के मौसम में बढ़ा मच्छरजनित बीमारियों का खतरा
बारिश के मौसम में मच्छरों की संख्या बढ़ने के साथ डेंगू समेत अन्य मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। जीवन ज्योति कॉलोनी में मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और मच्छरों की रोकथाम के उपायों की जरूरत महसूस की जा रही है। हालांकि, महिला की डेंगू जांच पॉजिटिव बताई गई है और परिजन उनकी मौत को डेंगू से जोड़ रहे हैं, लेकिन मौत के आधिकारिक चिकित्सकीय कारण की पुष्टि संबंधित स्वास्थ्य विभाग या अस्पताल की रिपोर्ट के आधार पर ही हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed