फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   MP BJP MLA Rages at PWD Office Over Paper Only Roads SDO Removed

MP: पीडब्ल्यूडी ऑफिस में भड़के भाजपा विधायक, बोले- कागजों में बन रही सड़कें, जमीन पर नहीं; एसडीओ को हटाया

Wed, 12 Aug 2026 12:31 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 12:31 PM IST
सार

सतना में चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर सड़कों के निर्माण और गुणवत्ता को लेकर गंभीर आरोप लगाए। विधायक ने दावा किया कि कई सड़कें कागजों में पूरी हो चुकी हैं, जबकि जमीन पर काम नजर नहीं आता।

विज्ञापन
MP BJP MLA Rages at PWD Office Over Paper Only Roads SDO Removed
चित्रकूट विधायक सुरेंद्र गहरवार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सतना जिले में सड़कों की बदहाली और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विधायक अचानक पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचे और मुख्य अभियंता के सामने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की लागत से स्वीकृत कई सड़कें कागजों में बनकर तैयार हो गईं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।
विज्ञापन


विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने दावा किया कि चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में पिछले चार वर्षों के दौरान करीब 1,100 करोड़ रुपये की सड़कों को मंजूरी मिली है। इसके बावजूद कई सड़कों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। आरोप है कि कुछ सड़कें निर्माण के कुछ ही समय बाद उखड़ने लगीं, जबकि कुछ निर्माण कार्यों को दस्तावेजों में पूरा दर्शाया गया, लेकिन मौके पर अपेक्षित काम नजर नहीं आया।
विज्ञापन


अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
विधायक ने पीडब्ल्यूडी के मझगवां एसडीओ अश्वनी निगम की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए निर्माण कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता जांच को लेकर नाराजगी जताई। विधायक ने अधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यदि इसी तरह काम चलता रहा तो जनता को सड़कों का लाभ कब मिलेगा, यह बड़ा सवाल है। इसी दौरान उन्होंने तल्ख अंदाज में कहा कि 'जब हम मर जाएंगे, तब सड़कें बनेंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी से महाराष्ट्र तक अलर्ट: भीमगढ़ बांध के खोले गए गेट, उफान पर वैनगंगा नदी; कई जिलों पर मंडराया बाढ़ का खतरा


विधायक की शिकायत के बाद एसडीओ को हटाया गया
विधायक की शिकायत के बाद पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता पंकज खरादी ने मझगवां SDO अश्वनी निगम को हटाकर सहायक इंजीनियर को प्रभार सौंप दिया है। विभागीय स्तर पर हुए इस बदलाव के बाद अब उन सड़कों की गुणवत्ता और निर्माण कार्यों की स्थिति को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं, जिन्हें सरकारी रिकॉर्ड में पूर्ण बताया जा रहा है।

अब निर्माण कार्यों की जांच पर नजर
विधायक के आरोपों के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि पिछले वर्षों में करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई सड़कों की गुणवत्ता की वास्तविक जांच कब होगी और यदि निर्माण में अनियमितता मिलती है तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित ठेकेदारों पर क्या कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, विधायक के आरोपों और विभागीय कार्रवाई के बाद PWD के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच को लेकर लोगों की नजरें विभाग पर टिकी हैं। हालांकि, लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed