सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   On the night of Karva Chauth, a bloodied husband unleashed

MP Crime : करवा चौथ की रात पति ने पत्नी और मासूम बेटी पर हंसिए से किया हमला, मां-बेटी गंभीर रूप से घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Fri, 10 Oct 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
सार

सतना के मझगवां में करवा चौथ की रात एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी और एक साल की मासूम बेटी पर हमला कर दिया। इस हमले में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं और बच्ची ICU में भर्ती है।

On the night of Karva Chauth, a bloodied husband unleashed
आरोपी गिरफ्तार।
विज्ञापन

विस्तार

करवा चौथ की रात सतना के मझगवां में एक दर्दनाक घटना घटी, जब शराब के नशे में एक पति ने अपनी पत्नी और गोद में बैठी एक साल की मासूम बेटी पर हंसिए से हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी की उंगलियां कट गईं, सिर फट गया और मासूम बेटी का चेहरा खून से सन गया।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, मजदूरी करने वाले राकेश वर्मा रोज की तरह शराब के नशे में घर लौटे। करवा चौथ के दिन पत्नी रामवती वर्मा (30) से उनकी बहस हुई, जो इतनी बढ़ गई कि उन्होंने हंसिया उठाकर वार कर दिया। उस वक्त मासूम नंदनी मां की गोद में थी, लेकिन पिता ने उस पर भी हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची नंदनी को ICU में भर्ती कराया गया
चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने तुरंत मदद की और मां-बेटी को पहले मझगवां अस्पताल और फिर सतना जिला अस्पताल पहुंचाया। बच्ची नंदनी को ICU में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


ये भी पढ़ें- MP News : सीएम मोहन यादव ने उन्हेल को दिया बड़ा तोहफा, 133 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

इलाके में इस हैवानियत की चर्चा
मझगवां थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी राकेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और बाल संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

करवा चौथ की रात जब महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत खोल रही थीं, तब सतना की यह घटना रिश्तों के पवित्र बंधन पर सवाल खड़ा कर गई। पूरे इलाके में इस हैवानियत की चर्चा है और लोग यही कह रहे हैं कि जब पति ही दुश्मन बन जाए, तो करवा चौथ किसके लिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed