फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   School van overturns in Satna, several students injured

मध्य प्रदेश: सतना में बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी, 15 सीटर में सवार थे 20 बच्चे; दो की हालत गंभीर

Thu, 24 Sep 2026 12:30 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: प्रतीक पांडेय Updated Thu, 24 Sep 2026 12:30 PM IST
सार

सतना के जैतवारा थाना क्षेत्र में बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में करीब 20 बच्चे सवार थे, जबकि उसकी क्षमता 15 सीटों की बताई जा रही है। हादसे में कई बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
School van overturns in Satna, several students injured
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुदुआर गांव के पास बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वैन में सवार कई छात्र घायल हो गए। स्कूल वैन में करीब 19 से 20 बच्चे सवार थे। वैन ज्ञान स्थली स्कूल की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को वैन से बाहर निकाला गया, जिनमें से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए कोठी अस्पताल भेजा गया, परंतु बच्चों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


15 सीटर वैन में सवार थे 20 बच्चे
स्थानीय लोगों के मुताबिक, ज्ञान स्थली स्कूल की वैन में 20 बच्चे सवार थे, जबकि वैन 15 सीटर ही है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को बाहर निकालने में मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में भी चिंता का माहौल बन गया।
विज्ञापन


हादसे की वजह तलाश रही पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही जैतवारा पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़े तथ्यों की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताई जांच की स्थिति
अमर उजाला से बातचीत में जैतवारा थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि हादसा किस वजह से हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed