फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sensational Daylight Incident in Satna: Miscreants Vandalize Property and Assault People Outside a House;

सतना में दिनदहाड़े बवाल: नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर मचाया उत्पात, कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

Wed, 21 Oct 2026 05:12 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Wed, 21 Oct 2026 05:12 PM IST
सार

सतना के महादेवा इलाके में दिनदहाड़े उपद्रव और मारपीट का एक मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसकी पीड़ित ने थाने में शिकायत की है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है हैं।

विज्ञापन
Sensational Daylight Incident in Satna: Miscreants Vandalize Property and Assault People Outside a House;
महादेवा इलाके में दिनदहाड़े उपद्रव और मारपीट का एक मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले के महादेवा इलाके में दिनदहाड़े उपद्रव और मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी अनुज पांडेय के घर के बाहर कुछ बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया और वहां खड़ी कार में तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  पीड़ित ने इस मामले की शिकायत थाने में की है। वहीं, पुलिस ने महादेवा क्षेत्र के ही रहने वाले बंटा यादव और रामू पांडेय उर्फ शैलेंद्र समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन



नकाबपोश थे बदमाश, मोहल्ले में फैलाई दहशत
नकाबपोश बदमाशों ने अनुज पांडेय के घर के बाहर न केवल गाली-गलौज और हंगामा किया, बल्कि मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम देकर दहशत भी फैला दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दूसरे दिन दिग्विजय सिंह के तीखे तेवर, बोले- बेशर्मों को ही फर्क पड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नगर पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मामले की पूरी छानबीन की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

आरोपियों के विरुद्ध दर्ज एफआईआर की कॉपी

आरोपियों के विरुद्ध दर्ज एफआईआर की कॉपी

 

आरोपियों के विरुद्ध दर्ज एफआईआर की कॉपी

आरोपियों के विरुद्ध दर्ज एफआईआर की कॉपी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed