फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   sehore-ashta-workshop-fire-18-cars-burnt-bhopal-indore-bypass-garage-fire-incident

सीहोर में आग का दिखा तांडव: वर्कशॉप में धधकी आग, 18 कारें जलकर राख; सिलिंडर धमाकों से अफरा-तफरी देखें तस्वीरें

Sun, 17 May 2026 07:24 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 07:24 PM IST
सार

सीहोर के आष्टा बायपास स्थित डेंटिंग-पेंटिंग गैराज में रविवार सुबह भीषण आग लगने से 18 से अधिक कारें जलकर राख हो गईं। सिलिंडर धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। तीन दमकलों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक अनुमान में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
sehore-ashta-workshop-fire-18-cars-burnt-bhopal-indore-bypass-garage-fire-incident
वर्कशॉप अचानक आग की भयावह लपटों में घिर गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर के आष्टा में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भोपाल-इंदौर बायपास स्थित चौपाटी के पास एक डेंटिंग-पेंटिंग व मैकेनिकल वर्कशॉप अचानक आग की भयावह लपटों में घिर गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गैराज में सर्विसिंग के लिए खड़ी महंगी कारें एक-एक कर आग की भेंट चढ़ती चली गईं। कुछ ही मिनटों में वहां ऐसा मंजर बन गया मानो किसी ने आग का तांडव खोल दिया हो।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, न्यू इंडिया डेंटिंग पेंटिंग एंड मैकेनिकल वर्कशॉप में सुबह करीब आठ बजे अचानक धुआं उठना शुरू हुआ। इससे पहले कि कर्मचारी कुछ समझ पाते, आग तेजी से फैल गई। आसपास मौजूद लोगों ने धुएं का गुबार और उठती लपटें देखीं तो अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी दुकानों से बाहर भागे और सड़क पर वाहनों की आवाजाही थम गई। आग की चपेट में गैराज में रिपेयरिंग और पेंटिंग के लिए खड़ी करीब 18 से 20 चारपहिया गाड़ियां आ गईं। इनमें कई महंगी कारें भी शामिल थीं।
विज्ञापन


 

sehore-ashta-workshop-fire-18-cars-burnt-bhopal-indore-bypass-garage-fire-incident
मौके पर खड़े लोगों के साथ पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
दमकल पहुंची लेकिन पानी खत्म, बढ़ी मुश्किलें
कुछ ही देर में सभी वाहन आग की लपटों में घिरकर राख हो गए। इसके साथ ही डेंटिंग-पेंटिंग मशीनें, स्पेयर पार्ट्स, मैकेनिकल उपकरण, रंग-रसायन और अन्य सामान भी पूरी तरह जल गया। प्रारंभिक तौर पर करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका आष्टा की दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन शुरुआती प्रयास के दौरान दमकल का पानी महज दस मिनट में खत्म हो गया। हालात इतने गंभीर थे कि आग बुझाने की रफ्तार थम गई। इसी बीच बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण निजी टैंकरों को भी पानी भरने में परेशानी आई, जिससे राहत कार्य प्रभावित हुआ।

sehore-ashta-workshop-fire-18-cars-burnt-bhopal-indore-bypass-garage-fire-incident
दूर-दूर तक उठा धुएं का गुब्बार। - फोटो : अमर उजाला
तीन दमकलों ने चार घंटे तक किया संघर्ष
आग की भयावहता को देखते हुए जावर और कोठरी नगर परिषद से अतिरिक्त दमकलें बुलाई गईं। तीनों दमकलों ने स्थानीय नागरिकों की मदद से करीब चार घंटे तक लगातार मशक्कत की। पानी की तेज बौछारों और अथक प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं होता तो आसपास की दुकानों और रिहायशी इलाके तक आग फैल सकती थी।

सिलिंडर धमाकों से दहला इलाका
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के दौरान कई बार जोरदार धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं। बताया जा रहा है कि वर्कशॉप में डेंटिंग-पेंटिंग कार्य में उपयोग होने वाले गैस सिलिंडर रखे थे, जो आग की तपिश में फट गए। इन धमाकों से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और लोग जान बचाकर दूर भागते नजर आए।
विज्ञापन

sehore-ashta-workshop-fire-18-cars-burnt-bhopal-indore-bypass-garage-fire-incident
वर्कशॉप पर बिखरा पड़ा मलवा। - फोटो : अमर उजाला
कचरे से लगी आग या तकनीकी चूक? जांच शुरू
फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्कशॉप के पीछे पड़े कचरे में किसी ने आग लगाई थी, जो फैलते हुए गैराज तक पहुंच गई। वहीं कुछ लोग शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव की आशंका भी जता रहे हैं। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

वर्कशॉप मालिक की आंखों से छलके आंसू
घटनास्थल पर जब वर्कशॉप संचालक आमिर और उनके पिता नूरभाई पहुंचे तो जल चुकी कारों और राख में तब्दील अपने कारोबार को देखकर खुद को संभाल नहीं सके। नूरभाई की आंखों से आंसू छलक पड़े। वर्षों की मेहनत और खून-पसीने से खड़ा किया गया कारोबार कुछ ही मिनटों में राख हो चुका था। वहां मौजूद हर व्यक्ति इस दर्दनाक दृश्य को देखकर भावुक हो उठा।

ये भी पढ़ें- Gwalior: भोजशाला व नीट पेपर लीक के मुद्दे पर दिग्विजय सिंह का सरकार पर हमला, मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा

sehore-ashta-workshop-fire-18-cars-burnt-bhopal-indore-bypass-garage-fire-incident
पीड़ित को ढाढस बंधाते हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
प्रारंभिक रिपोर्ट में 18 से अधिक वाहनों के जलने की पुष्टि
घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी नुकसान का आंकलन कर सहायता दिलाने की बात कही। एसडीएम नितिन कुमार टाले और तहसीलदार रामलाल पगारे ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल राहत दल भेजा गया था। प्रारंभिक रिपोर्ट में 18 से अधिक वाहनों के जलने की पुष्टि हुई है। आग के वास्तविक कारणों की जांच कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें- उज्जैन के गढ़कालिका मंदिर में हंगामा: अघोरी किन्नर महामंडलेश्वर ने खुद पर डाला पेट्रोल, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed