{"_id":"69afab5ebc03bd17c30a4de8","slug":"sehore-news-daylight-crime-in-sehore-bikers-assault-youth-snatch-gold-chain-and-escape-sehore-news-c-1-1-noi1381-4033045-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: इछावर में दिनदहाड़े युवक को रोककर बेरहमी से पीटा, बाइक सवार बदमाश सोने की चेन लूटकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: इछावर में दिनदहाड़े युवक को रोककर बेरहमी से पीटा, बाइक सवार बदमाश सोने की चेन लूटकर फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
सार
सीहोर के इछावर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को रोककर उसके साथ मारपीट की और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित युवक ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी।
फ़ाइल फ़ोटो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के इछावर क्षेत्र में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा मामला ढाबला-सेमली सड़क पर सामने आया है। यहां दिनदहाड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को रास्ते में रोककर पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। वारदात इतनी अचानक हुई कि युवक को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक आयुष एक कृषि दवाई कंपनी में काम करता है। वह काम के सिलसिले में सीहोर से इछावर होते हुए सेमली गांव जा रहा था। दोपहर के समय जब वह ढाबला-सेमली सड़क से गुजर रहा था, तभी पीछे से आए दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। शुरुआत में बदमाशों ने युवक से बातचीत का बहाना किया, लेकिन कुछ ही क्षणों में उनका असली इरादा सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: MP News: मल्होत्रा से पहले तीन भाजपा विधायकों का चुनाव भी हो चुका शून्य, एक को मिली राहत, दो की विधायकी गई
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने अचानक युवक पर हमला कर दिया। दोनों आरोपियों ने मिलकर आयुष के साथ मारपीट की और उसे डराने-धमकाने लगे। युवक के विरोध करने पर बदमाश और ज्यादा उग्र हो गए। इसी दौरान एक बदमाश ने उसके गले में पहनी सोने की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में घटित हो गई।
घटना के बाद युवक कुछ देर तक सदमे में रहा। आसपास कोई मदद न मिलने के कारण उसने खुद को संभाला और सीधे इछावर थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। युवक की शिकायत पर इछावर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामले में इछावर थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवक के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X