पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Two Youths Killed, One Critical as Lightning Strikes Villages

MP News: सीहोर में आकाशीय बिजली का कहर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Sat, 27 Jun 2026 10:54 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 10:54 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहली घटना लसूडिया बोडी गांव में हुई, जहां खेत में फसलों पर दवा का छिड़काव कर रहे भरत जांगड़ा और दौलत सिंह बिजली की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
Sehore news:  Two Youths Killed, One Critical as Lightning Strikes Villages
आकाशीय बिजली ने दो घरों के बुझाए चिराग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में शनिवार का दिन दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। अचानक बदले मौसम ने ऐसा कहर बरपाया कि कुछ ही मिनटों में दो युवकों की जान चली गई। जिले के अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की दो दर्दनाक घटनाओं ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक युवक खेत में काम करते समय बिजली की चपेट में आ गया, जबकि दूसरा अपने घर के आंगन में बैठा था, तभी बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। इन हादसों में एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हुआ है।

विज्ञापन

खेत में दवा छिड़कते समय गिरी बिजली

पहली घटना सीहोर जिले के लसूडिया बोडी गांव की है। यहां 26 वर्षीय भरत जांगड़ा और दौलत सिंह खेत में फसलों पर दवा का छिड़काव कर रहे थे। उस समय मौसम खराब था और आसमान में काले बादल छाए हुए थे। तेज गर्जना और चमक के बीच अचानक आकाशीय बिजली खेत के पास गिर गई।

विज्ञापन

बिजली गिरते ही दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए और जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलकिसगंज लेकर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान भरत की मौत, दौलत की हालत गंभीर

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को गंभीर हालत में रेफर कर दिया। इलाज के दौरान भरत जांगड़ा ने दम तोड़ दिया। भरत की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं दौलत सिंह की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

आंगन में बैठा था पवन, अचानक गिरी बिजली

दूसरी घटना इछावर थाना क्षेत्र के सिराड़ी गांव में हुई। यहां 20 वर्षीय पवन मालवीय अपनी मां के साथ घर के आंगन में बैठा था। बताया जा रहा है कि वह मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान तेज आंधी, बारिश और गर्जना के बीच अचानक आकाशीय बिजली उसके पास आ गिरी। तेज झटके से पवन गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार और ग्रामीण तुरंत उसे इछावर अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद पवन को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। यह खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि पवन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से पूरा गांव सदमे में है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही इछावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि युवक की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दोनों घटनाओं की अलग-अलग जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मानसून की चाल धीमी, तीन दिन से नहीं बढ़ा सिस्टम, प्रदेश के 43 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

इन घटनाओं के बाद जिला प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि गरज-चमक के समय खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों। घर के अंदर सुरक्षित रहें और अनावश्यक रूप से मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करने से बचें। प्रशासन का कहना है कि थोड़ी सी सावधानी बड़ी दुर्घटनाओं को रोक सकती है।

जिले में लगातार सक्रिय है मानसून

शनिवार दोपहर बाद जिले में मौसम अचानक बदल गया। कई इलाकों में तेज बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज की गईं। भू-अभिलेख कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार 27 जून 2026 को जिले में औसतन 7.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 22 मिमी बारिश इछावर में हुई। इसके अलावा भैरूंदा में 17 मिमी, जावर में 16 मिमी, आष्टा में 5 मिमी और श्यामपुर में 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 1 जून से 27 जून तक जिले में कुल 119.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 159.4 मिमी वर्षा हुई थी। तहसीलों में सबसे अधिक 191 मिमी वर्षा भैरूंदा में रिकॉर्ड की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed