सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News: Class 12 student takes extreme step, found hanging in room; family in shock

Sehore News: 12वीं के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव; सदमे में परिवार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 09:49 AM IST
विज्ञापन
सार

12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक परिवार का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Sehore News: Class 12 student takes extreme step, found hanging in room; family in shock
विज्ञापन

विस्तार

जिले के भैरूंदा नगर में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं इलाके में शोक और हैरानी का माहौल बन गया।

Trending Videos


मृतक की पहचान सर्वहारा कॉलोनी निवासी करीब 18 वर्षीय गौरव धनवारे पिता जय धनवारे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह गौरव अपने कमरे में था। कुछ देर बाद जब परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। बेटे की यह हालत देखकर माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई और घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार सुबह तक सब कुछ सामान्य था लेकिन जब गौरव काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो उन्हें चिंता हुई। दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। परिवार का इकलौता बेटा फंदे पर लटका हुआ था।

परिजन तुरंत उसे नीचे उतारने की कोशिश करने लगे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घर में मातम छा गया और आसपास के लोग भी मौके पर जुटने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे मोहल्ले में इस दर्दनाक घटना की चर्चा फैल गई।

ये भी पढ़ें: MP News: वीडियो कॉल पर मौत का लाइव मंजर! छात्र ने दोस्त से बात करते-करते लगा ली फांसी; जानें पूरा मामला

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को फंदे से नीचे उतारकर आवश्यक कार्रवाई की। पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

भैरूंदा एसडीओपी रोशन जैन ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जानकारी में पढ़ाई को लेकर तनाव की बात सामने आ रही है हालांकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मर्ग कायम कर लिया गया है और परिजनों सहित आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। यह भी जांच की जा रही है कि छात्र किसी मानसिक दबाव या अन्य परेशानी से तो नहीं गुजर रहा था।

घटना के बाद सर्वहारा कॉलोनी सहित पूरे भैरूंदा क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक होनहार छात्र की अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार गहरे सदमे में है। यह घटना एक बार फिर इस ओर ध्यान दिलाती है कि पढ़ाई और भविष्य को लेकर बढ़ता दबाव कई बार युवाओं को मानसिक रूप से प्रभावित कर देता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed