फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   seoni-alleged-mob-lynching-viral-video-police-investigation

Seoni: दबंगों ने युवक की बेरहमी से की पिटाई, पीठ पर आए लाल निशान; वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल

Wed, 15 Jul 2026 02:36 PM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 02:36 PM IST
सार

 सिवनी में कथित मॉब लिंचिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो की सत्यता व घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
seoni-alleged-mob-lynching-viral-video-police-investigation
युवक के साथ दबंगों ने की क्रूरता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिवनी में मारपीट का एक बेहद संवेदनशील और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर बर्बरता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की सघन जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बर्बरता का वीडियो वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। युवक की पीठ पर बेरहम पिटाई के गहरे निशान साफ नजर आ रहे हैं। दिल दहला देने वाली बात यह है कि पिटाई के बाद युवक की पीठ पर किसी लाल रंग की चीज का लेप लगाया जा रहा है। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी हुई है, लोग पीड़ित पर हंस रहे हैं और उसे हमलावरों के पैर पकड़ने की नसीहत दे रहे हैं।
विज्ञापन


एक माह पुरानी है घटना
बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना लगभग एक माह पुरानी है। पीड़ित युवक सिवनी के भोमा क्षेत्र का रहने वाला है। दबंगों के खौफ और डर के कारण पीड़ित ने इस मामले की शिकायत किसी से नहीं की थी। लोकलाज और जान के डर से वह फिलहाल नागपुर में रह रहा है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आने के बाद क्षेत्र का माहौल गर्मा गया है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Cabinet: मोहन सरकार का बड़ा फेरबदल, लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस, आनंद विभाग की जिम्मेदारी सौंपी

पुलिस और संगठन सख्त
मामला संज्ञान में आते ही कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह मामला डूंडासिवनी या कोतवाली थाना क्षेत्र का लग रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, एआईएमआईएम (AIMIM) के डिविजनल इन-चार्ज शादाब पटेल ने कहा है कि इस अमानवीय कृत्य के विरोध में एसपी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस पीड़ित से संपर्क करने और घटना के असली कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed