{"_id":"6613b83361b95c1b80000eae","slug":"mp-lok-sabha-election-2024-congress-leader-rahul-gandhi-in-seoni-public-meeting-speech-on-tribal-areas-bjp-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Lok Sabha Chunav: सिवनी और शहडोल पहुंचे राहुल गांधी ने आदिवासी और वनवासी में बताया अंतर, BJP पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Lok Sabha Chunav: सिवनी और शहडोल पहुंचे राहुल गांधी ने आदिवासी और वनवासी में बताया अंतर, BJP पर साधा निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी/शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 08 Apr 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
सार
Rahul Gandhi MP Visit: कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी सिवनी जिले के धनौरा में सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, आदिवासी इस देश के और इस जमीन के पहले मालिक हैं। राहुल ने कहा, मध्यप्रदेश में एक भाजपा नेता ने आदिवासी के सिर पर पेशाब किया। ये इनकी विचारधारा है।
राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सिवनी पहुंचे राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब यहां दूर-दूर से मेरी बात सुनने आए हैं। यहां आदिवासी वर्ग के काफी सारे लोग मौजूद हैं, कांग्रेस पार्टी आपको आदिवासी कहती है, दूसरी ओर बीजेपी, पीएम मोदी और अमित शाह आपको वनवासी कहते हैं। राहुल ने कहा कि इन शब्दों के पीछे दो अलग-अलग विचारधारा है। आदिवासी शब्द का मतलब, वो लोग जो इस देश के इस जमीन के पहले मालिक थे।
उन्होंने कहा कि अगर आप पहले मालिक थे, तो जमीन, जल, जंगल, देश के धन पर आपका हक बनता है। वहीं वनवासी का मतलब वो लोग जो जंगलों में रहते हैं, वनवासी शब्द के पीछे एक विचारधारा है। सबसे पहले आपका जो इतिहास है, आपकी भाषाएं हैं, आपके जीने का जो तरीका है, उसको ये शब्द मिटाने की कोशिश करता है। दूसरी ओर जब हम आपको वनवासी कहते हैं तो उसके अंदर ये छिपा हुआ है कि वनवासियों को ना जमीन का ना जल और ना ही जंगल का अधिकार मिलना चाहिए। क्योंकि वनवासी का मतलब आप जंगल में रहते हो, जंगल में आपको कैसे अधिकार मिलेगा।
शहडोल में वादों की लगाई झड़ी
शहडोल के बाणगंगा मैदान में आयोजित आम सभा में राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है एक तरफ कांग्रेस तो दूसरी तरफ भाजपा-आरएसएस। आज हिन्दुस्तान से जंगल गायब हो रहा है। भाजपा चाहती है आप सड़कों में जाकर भीख मांगो आपको कोई हक नहीं मिलेगा। वनवासी शब्द आदिवासियों के इतिहास को मिटाने वाला शब्द है। हमारी सरकार बनी तो युवाओं के हवाले 30 लाख सरकारी नौकरी तुरंत कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीब युवाओं को अप्रेन्टिस का अधिकार मिलेगा उन्हें एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके एवज में कांग्रेस सरकार युवाओं को साल में एक लाख रुपये देगी। हमारी सरकार में पेपर लीक होने की शिकायत नही मिलेगी पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मोदी ने किसान विरोधी कानून लाया जिसके विरोध में सारे किसान खड़े हो गए। किसान कहते हैं कि अरबपतियों का कर्ज माफ हो सकता है तो हमारा क्यों नहीं।
आम सभा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नें कहा कि यहां पर अर्जुन के तीर से पानी निकला था। यहां की भाजपाई सांसद पांच साल तक किसी के यहां नहीं गई। 10 साल में स्विस बैंक की लिस्ट नहीं आई। काला धन भाजपा के खाते से निकला। फिर भी प्रधानमंत्री को करप्शन नहीं दिखा। 140 नेता ईडी की रडार में है। व्यापमं कांड हो गया फिर भी प्रधानमंत्री को करप्शन नहीं दिखा। जनता मंहगाई की मार से त्रस्त है। कार्यक्रम के दौरान संभाग प्रभारी उमंग सिंघार, काग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल, लोकसभा प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्को ने भी संबोधित किया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X