सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Nihangs attack toll plaza: Employees beaten up for breaking barrier, caught on CCTV

MP News: टोल प्लाजा पर यहां निहंगों का हमला, बैरियर तोड़ने पर रोका तो कर्मचारियों को पीटा; CCTV में हुए कैद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Sat, 21 Mar 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार

सिवनी के मड़ई टोल प्लाजा पर निहंग सिखों के एक समूह ने टोल चुकाने से इनकार करते हुए कर्मचारियों पर हमला कर दिया। मारपीट में शिफ्ट इंचार्ज गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना सीसीटीवी में कैद हुई।

Nihangs attack toll plaza: Employees beaten up for breaking barrier, caught on CCTV
टोल पर हमला करते निहंग
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 स्थित मड़ई टोल प्लाजा पर बीती दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब निहंग सिखों के एक समूह ने टोल कर्मचारियों पर हमला कर दिया। देर रात सामने आए सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई है।


बिना टोल दिए भागने की कोशिश
जानकारी के अनुसार, तीन वाहनों (PB 01 F 8387 टेम्पो ट्रैवलर, PB 09 AR 4181 और PB 09 AP 5266) में सवार लोग बिना टोल चुकाए बैरियर तोड़कर निकलने की कोशिश कर रहे थे। कर्मचारियों ने जब उन्हें रोका, तो विवाद शुरू हो गया और बात गाली-गलौज तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंडों और हथियारों से हमला, कर्मचारी गंभीर
टोल कर्मचारियों के मुताबिक, आरोपियों ने शिफ्ट इंचार्ज मुनेश सिंह बघेल पर हमला कर दिया। तलवार की मूठ, बेसबॉल डंडों, घूंसे और लातों से की गई मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान वहां मौजूद अन्य कर्मचारी भी सहमे रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: बेटे ने पिता की चिता के पास खाई ये कसम, वीडियो बनाकर खोल दी सरकारी सिस्टम की पोल; कब सुधरेगी व्यवस्था?

हमले के बाद आरोपी जाते समय शिफ्ट इंचार्ज का मोबाइल फोन छीनकर सिवनी की ओर भाग निकले। पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। मड़ई टोल प्लाजा के मैनेजर अमित कुमार गुप्ता ने लखनादौन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाओं से कर्मचारियों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

पुलिस जांच में जुटी
लखनादौन थाना प्रभारी केपी धुर्वे के अनुसार, कर्मचारियों से मारपीट की शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, संबंधित लोग पंजाब से नांदेड़ की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed