{"_id":"6a28e4a1d5a14834b607338d","slug":"5-year-old-boy-crushed-to-death-by-tractor-12-year-old-boy-falls-from-jamun-tree-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4378420-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में छिन गई जिंदगी: ट्रैक्टर से कुचलकर पांच साल के बालक की मौत, जामुन के पेड़ से गिरा 12 वर्षीय किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खेल में छिन गई जिंदगी: ट्रैक्टर से कुचलकर पांच साल के बालक की मौत, जामुन के पेड़ से गिरा 12 वर्षीय किशोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार
शहडोल के जयसिंहनगर क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में दो बच्चों की मौत हो गई। ताली खुर्द गांव में घर के सामने खेल रहे 5 वर्षीय अमन सिंह को मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जबकि नगडवाह गांव में 12 वर्षीय निशांत बैगा जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरकर जान गंवा बैठा। पुलिस जांच कर रही है।
जीवित अवस्था की तस्वीर अमन उर्फ भोलू।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। एक घटना में घर के सामने खेल रहे पांच वर्षीय बालक को मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जबकि दूसरी घटना में जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा 12 वर्षीय बालक गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घर के सामने खेल रहा था मासूम, ट्रैक्टर ने कुचला
पुलिस के अनुसार पहली घटना जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ताली खुर्द गांव की है। यहां अमन उर्फ भोलू सिंह (5) पिता रजनीश सिंह अपने घर के सामने अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान मिट्टी से लोड ट्रॉली लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर वहां से गुजरा। बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते अमन अचानक सड़क पर आ गया और ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर और चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात
जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरा किशोर
दूसरी घटना ग्राम नगडवाह की है। पुलिस के मुताबिक 12 वर्षीय निशांत बैगा पिता मिस्टर बैगा घर के पास स्थित जामुन के पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस कर रही जांच
जयसिंहनगर पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X