{"_id":"69ee38723525ae9f7002ccec","slug":"a-truck-full-of-wedding-guests-overturned-at-semra-intersection-one-dead-three-seriously-injured-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4214309-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहडोल में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बरातियों से भरा वाहन पलटा, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहडोल में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बरातियों से भरा वाहन पलटा, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
सार
गोहपारू थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
पलटा पिकअप घायल सड़क पर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां बरातियों को लेकर लौट रहा एक मालवाहक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, गोहपारू के सोनटोला गांव से एक बारात शनिवार को छत्तीसगढ़ के मलतढोल गई थी। विवाह समारोह के बाद सभी बाराती रविवार वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम सेमरा तिराहा के पास वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर तत्काल गोहपारू अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में सुंदर सिंह (40 वर्ष), पिता रामलाल, समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पढे़ं: 50 डिग्री में भी नहीं लगेगी लू', जेब से प्याज निकालकर बोले केंद्रीय मंत्री सिंधिया; खूब बजी तालियां
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सुंदर सिंह की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय शहडोल रेफर कर दिया, जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं अन्य घायलों को भी बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X