{"_id":"69f05cbc5e0655dca60fe9e6","slug":"adopted-at-9-pm-and-the-one-year-old-child-disappeared-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4218890-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों को शर्मसार करता ये मामला: शहडोल में फूफा ने किया मासूम का अपहरण, पुलिस ने खोजकर मां की गोद में सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तों को शर्मसार करता ये मामला: शहडोल में फूफा ने किया मासूम का अपहरण, पुलिस ने खोजकर मां की गोद में सौंपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार
शहडोल के ब्यौहारी क्षेत्र में एक साल के मासूम के अपहरण से हड़कंप मच गया, जहां फूफा ही आरोपी निकला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।
मां ने बेटे को गोद में पाकर ली राहत की सांस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पति-पत्नि के रिश्तों में दरार आने के बाद पति ने ऐसा कांड किया जिससे एक बच्चे की जान पर बन आई। दरअसल, शहडोल में ऐसी ही मामला सामने आया है। यहां उमेश सिंह की पत्नि मायके आई फिर वो लौटी नहीं। इस बात से उमेश सिंह नाराज हो गया। उसने ससुराल वालों से बदला लेने का सोचा। फिर अपने साले के एक साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। उमेश रात में साले के घर पहुंचा फिर उसके बच्चे को खेलाने के बहाने गोद में लेकर जंगल की तरफ चल दिया। जब उमेश बहुत देर तक लौटा नहीं तो बच्चे की मां ने पुलिस के पास जाकर शिकायत की।
हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से महज कुछ घंटों के भीतर मासूम को सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस पूरी घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। वहीं, पुलिस की तत्परता की सराहना भी हो रही है।
मां की शिकायत से मचा हड़कंप
मामला मैर गांव का है, जहां एक महिला देर रात रोते-बिलखते ब्यौहारी थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसका एक साल का बेटा महेंद्र पिता पुरन मां संगीता अचानक लापता हो गया है। महिला के अनुसार, सोमवार रात करीब 9 बजे बच्चे का फूफा उमेश सिंह घर आया था और खेलाने के बहाने उसे गोद में लेकर चला गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।
तीन टीमों का गठन, रातभर चली तलाश
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई। थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने रातभर अलग-अलग संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। करीब पांच स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी हर जगह से फरार मिला। इसके बावजूद पुलिस ने हार नहीं मानी और लगातार तलाश जारी रखी।
जंगल में झोपड़ी से मिला मासूम
सुबह होते-होते साइबर सेल और मुखबिरों की मदद से पुलिस को अहम सुराग मिला। जानकारी मिली कि आरोपी अपने घर से करीब 10 किलोमीटर दूर भमरहा के जंगल में एक झोपड़ी में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी उमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मासूम महेंद्र को सकुशल बरामद कर लिया गया।
ये भी पढ़ें- एनएच तीन पर भीषण हादसा: एमपी में बारात ले जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 20 घायल; पांच की हालत गंभीर
पत्नी से विवाद बना अपहरण की वजह
पूछताछ में आरोपी ने जो वजह बताई, वह चौंकाने वाली थी। उसने बताया कि उसकी पत्नी कुछ दिनों पहले अपने मायके मैर गांव आ गई थी और वापस जाने से मना कर रही थी। इतना ही नहीं, उसने आरोपी को अपने बच्चों से मिलने भी नहीं दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने साले के बेटे का अपहरण कर लिया, ताकि पत्नी को “बच्चे से दूर होने का दर्द” समझा सके।
मासूम को सकुशल वापस पाकर मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पीड़िता के आंखों में आंसू छलक उठे। वह बच्चे को सीने से लगाकर रो पड़ी। थाना प्रभारी जिया उलहक ने बताया कि पुलिस ने पूरी रात बिना रुके कार्रवाई की और गांव वालों की मदद से आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की। फिलहाल आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X