सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Assistant Block Accountant arrested for taking bribe of Rs 75,000 in Byauhari Tehsil

MP: शहडोल में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, सहायक खंड लेखापाल 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 02:26 PM IST
विज्ञापन
सार

शहडोल जिले के ब्यौहारी तहसील कार्यालय में रीवा लोकायुक्त की टीम ने सहायक खंड लेखापाल लल्लू प्रजापति को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता रमेश प्रसाद रजक ने आरोप लगाया था कि सरकारी मकान से जुड़े मामले के निपटारे और कब्जा हटाने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी।

Assistant Block Accountant arrested for taking bribe of Rs 75,000 in Byauhari Tehsil
कार्यवाही करती लोकायुक्त टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी तहसील कार्यालय में मंगलवार को रीवा लोकायुक्त की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक खंड लेखापाल लल्लू प्रजापति को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। तहसील परिसर में हुई इस कार्रवाई से पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोकायुक्त टीम ने आरोपी को मौके पर पकड़कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


सरकारी मकान के मामले में मांगी जा रही थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार बाणसागर निवासी रमेश प्रसाद रजक, पिता मंगल प्रसाद रजक ने रीवा लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सरकारी मकान से जुड़े मामले का निपटारा करने और कब्जा हटाने के नाम पर सहायक खंड लेखापाल लल्लू प्रजापति रिश्वत की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता रमेश प्रसाद रजक, नगर परिषद खांड की उपाध्यक्ष सुधा रजक के पति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ही ले चुका था 35 हजार रुपये

शिकायत के मुताबिक आरोपी कर्मचारी पीड़ित से पहले ही 35 हजार रुपये अग्रिम राशि के रूप में ले चुका था। इसके बाद उसने दूसरी किश्त के रूप में 75 हजार रुपये और देने की मांग की। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त रीवा की टीम ने पूरे मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की।
विज्ञापन
Trending Videos


रिश्वत लेते ही दबोच लिया गया आरोपी

मंगलवार को तहसील परिसर में जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को 75 हजार रुपये नकद दिए, वैसे ही पहले से तैनात लोकायुक्त टीम सक्रिय हो गई। टीम ने आरोपी लल्लू प्रजापति को रिश्वत की राशि के साथ मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजी और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं तथा रिश्वत की राशि को जब्त कर लिया।

ब्यौहारी में लगातार सामने आ रहे भ्रष्टाचार के मामले

गौरतलब है कि ब्यौहारी क्षेत्र में हाल के दिनों में भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आ चुके हैं। कुछ दिन पहले भी लोकायुक्त ने एसडीएम कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इसके अलावा इसी क्षेत्र में एक महिला इंजीनियर भी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ी जा चुकी हैं। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों ने सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

लोकायुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप

तहसील कार्यालय में हुई इस कार्रवाई के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच चर्चा का माहौल बना रहा। लोकायुक्त की लगातार कार्रवाई से सरकारी विभागों में सतर्कता बढ़ी है और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर निगरानी भी तेज हो गई है।

पूछताछ जारी, आगे होगी वैधानिक कार्रवाई

फिलहाल रीवा लोकायुक्त की टीम आरोपी सहायक खंड लेखापाल से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ब्यौहारी तहसील कार्यालय में हुई इस कार्रवाई को क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है, जिसने एक बार फिर सरकारी तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर बहस छेड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed