Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJYM executive committee dissolved just hours after being announced; internal strife within BJP intensifies.

शहडोल: भाजयुमो की नई कार्यकारिणी घोषित होने के कुछ घंटे बाद भंग, युवा मोर्चा की पूरी टीम पर फिरा पानी

Thu, 19 Nov 2026 04:19 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 19 Nov 2026 04:19 PM IST
सार

शहडोल में भाजपा की अंदरूनी खींचतान सामने आई है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी ने नई जिला कार्यकारिणी घोषित की, लेकिन कुछ घंटे बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अमिता चपरा ने उसे भंग कर दिया। घटनाक्रम से संगठनात्मक समन्वय पर सवाल उठे हैं।

 

विज्ञापन
BJYM executive committee dissolved just hours after being announced; internal strife within BJP intensifies.
जिला अध्यक्ष और युवा मोर्चा अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। ताजा मामला भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की जिला कार्यकारिणी से जुड़ा है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की, लेकिन कुछ घंटे बाद ही भाजपा जिलाध्यक्ष अमिता चपरा ने इसे भंग कर दिया। एक ही दिन में हुए इस घटनाक्रम ने पार्टी के भीतर आपसी समन्वय और निर्णय प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से चर्चा और लंबे इंतजार के बाद अपनी नई टीम घोषित की थी। कार्यकारिणी की सूची जारी होने के बाद जिन कार्यकर्ताओं को पदों की जिम्मेदारी मिली थी, उनमें उत्साह का माहौल था। हालांकि, यह उत्साह ज्यादा देर तक नहीं रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष अमिता चपरा की ओर से कार्यकारिणी भंग किए जाने का आदेश जारी होते ही पूरी कवायद पर विराम लग गया।

विज्ञापन


पढे़ं:  आग ताप रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर; मौके पर मची चीख-पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटनाक्रम के बाद पार्टी के भीतर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। संगठन से जुड़े लोगों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कार्यकारिणी घोषित करने से पहले जिला संगठन से सहमति ली थी या नहीं। वहीं, दूसरे पक्ष का मानना है कि घोषित सूची को निरस्त करने से पहले आपसी चर्चा और समन्वय बनाया जाना चाहिए था। दोनों पदाधिकारियों के फैसलों में सामने आए अंतर ने संगठन के भीतर तालमेल की कमी को उजागर किया है।

पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि संगठन में आपसी समन्वय की कमी का असर कार्यकर्ताओं के मनोबल पर पड़ रहा है। इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस को भी भाजपा पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी बताते हुए संगठनात्मक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

दूसरी ओर, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि यह संगठन की प्रक्रिया से जुड़ा मामला है। आपसी सहमति से जल्द ही नई कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। फिलहाल, इस घटनाक्रम ने जिले में भाजपा के संगठनात्मक तालमेल और नेतृत्व के बीच समन्वय को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed